Last Updated:January 20, 2026, 09:08 IST
BJP President Election LIVE Updates: नितिन नबीन को BJP का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है, जिसका आज औपचारिक ऐलान किया जाएगा. नितिन नबीन मंगलवार सुबह 8 बजे ही घर से निकल और सीधे झंडेवालान मंदिर में ...और पढ़ें

नितिन नबीन को बीजेपी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है.
भारतीय जनता पार्टी को आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है. नितिन नबीन को BJP का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है, जिसका आज औपचारिक ऐलान किया जाएगा. नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार घोषित किया. उनके पक्ष में 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्ताव भी शामिल था. सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और करीब 11:15 बजे उनका संबोधन होगा. इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया जाएगा.
January 20, 202609:08 IST
BJP President Election LIVE: नितिन नबीन चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी हेडक्वार्टर में जश्न
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने वाले हैं. इसे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है.
#WATCH | दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।
आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने वाले हैं। pic.twitter.com/krg5aKcR1Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
January 20, 2026, 09:05 IST

2 hours ago
