CBSE Admit Card 2026: 15 दिनों में है सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, एडमिट कार्ड कब जारी होगा? जानिए अपडेट

1 hour ago

Last Updated:February 01, 2026, 12:18 IST

CBSE Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.

15 दिनों में है सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, एडमिट कार्ड कब जारी होगा? जानिए अपडेटCBSE Admit Card: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड स्कूल से मिलेंगे

नई दिल्ली (CBSE Admit Card 2026). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे 35 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. साल 2026 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. माना जा रहा है कि सीबीएसई हॉल टिकट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. पिछले साल के रुझानों को देखें तो सीबीएसई परीक्षा शुरू होने से करीब 10-12 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर देता है. इस बार भी प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव हो चुका है, जबकि रेगुलर छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही हस्ताक्षर किए हुए एडमिट कार्ड हासिल करने होंगे.

सीबीएसई एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स इसे 3 से 10 फरवरी के बीच मिलने की उम्मीद कर सकते हैं. स्कूल मैनेजमेंट सीबीएसई ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके रेगुलर स्टूडेंट्स को बांटेगा. उन पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर भी लगी होगी. वहीं, प्राइवेट छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी डिटेल भरकर सीधे पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

सीबीएसई एडमिट कार्ड में क्या चेक करें?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें नीचे लिखी डिटेल्स जरूर चेक कर लें:

अपना नाम और माता-पिता का नाम रोल नंबर और जन्म तिथि (विशेषकर 10वीं के लिए) परीक्षा केंद्र का नाम और सटीक पता परीक्षा की तारीखें और संबंधित विषय कोड फोटो और एडमिट कार्ड आईडी

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए सख्त नियम और निर्देश

सीबीएसई बोर्ड ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30-45 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है. साथ ही, एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार केवल पारदर्शी पाउच में जरूरी स्टेशनरी ले जाने की अनुमति होगी. किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कागज के टुकड़े के पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

सीबीएसई ने स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए निशुल्क टेली-काउंसलिंग सेवा शुरू की है. 1800-11-8004 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर परीक्षा से संबंधित स्ट्रेस के लिए एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

February 01, 2026, 12:18 IST

homecareer

15 दिनों में है सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, एडमिट कार्ड कब जारी होगा? जानिए अपडेट

Read Full Article at Source