CJNG, El Mencho: मैक्सिकन अफसरों ने बताया है कि सिक्योरिटी फोर्सेज ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान देश के सबसे वांछित ड्रग माफिया सरगना Nemesio Oseguera Cervantes को मार गिराने का दावा किया है. जिसे ‘एल मेन्चो’ के नाम से जाना जाता था. मेन्चो मैक्सिको के बेहद खतरनाक ड्रग गिरोह Jalisco New Generation Cartel (CJNG) का चीफ था. यह गैंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग तस्करी और हिंसा के लिए पहचानी जाती है. मेन्चो की मौत के बाद मैक्सिको में कई जगहों पर आग और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है.
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गिरोह भारी मात्रा में फेंटानिल और कोकीन अमेरिका में तस्करी करता रहा है. इस ताकतवर ड्रग सरगना की मौत से पहले जालिस्को और अन्य राज्यों में कई घंटों तक जलते वाहनों के साथ सड़कें जाम की गईं. इससे पहले भी कार्टेल सैन्य अभियानों में बाधाएं डालने के लिए इस तरह की तरीके अपनाता रहा है.

मैक्सिको में कई जगहों पर हालात खराब
घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में जालिस्को के पर्यटन शहर प्यूर्टो वायार्टा के ऊपर धुएं के गुबार उठते दिखे और राज्य की राजधानी के एयरपोर्ट पर लोग घबराकर भागते नजर आए. रविवार दोपहर एयर कनाडा ने सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए प्यूर्टो वायार्टा के लिए उड़ानें रोकने का ऐलान किया और यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने की सलाह दी.
अमेरिका ने रखा था 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम
कार्टेल और उसके गिरोह को अमेरिकी प्रशासन के जरिए भी आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में डाला गया है. साथ ही अमेरिकी विदेश विभाग ने कार्टेल की गिरफ्तारी की जानकारी देने पर 1.5 करोड़ डॉलर तक के इनाम का ऐलान भी रखा था.
देखिए वीडियोज
People RUN FOR COVER at Guadalajara Intl Airport as reports of armed men present in the terminal spread
This is reportedly part of the massive CJNG cartel retaliation exploding across Jalisco after leader 'El Mencho' was allegedly killed by Mexican federal forces https://t.co/CDajygT6A7 pic.twitter.com/SniTJew1yO
— RT (@RT_com) February 22, 2026
El Mencho ने कैसे रखा जुर्म की दुनिया में कदम?
कहने को तो अल मेन्चो एक साधारण परिवार में जन्मा था. 1966 में उसने मैक्सिको के एक ग्रामीण इलाके में जन्म लिया था. बहुत कम उम्र में ही उसने कमाई के लिए गलत रास्तों पर चलना शुरू कर दिया था. 1980–90 के दशक में वह अमेरिका गया, जहां उस पर ड्रग तस्करी के आरोप लगे और 1994 में हेरोइन वितरण की साजिश के मामले में उसे अमेरिका की अदालत ने दोषी ठहराया. लगभग तीन साल जेल में रहने के बाद वह मैक्सिको लौट आया और फिर से ड्रग तस्करी के नेटवर्क में शामिल हो गया. धीरे-धीरे उसने अपना गिरोह मजबूत किया और आगे चलकर जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल का सबसे ताकतवर सरगना बन गया.

2 hours ago
