Last Updated:February 03, 2026, 07:48 IST
US Ambassdor Sergio Gor Exclusive: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने CNN-NEWS18 के संपादक ज़का जैकब से बातचीन में कहा कि यह एक ऐतिहासिक ट्रेड डील है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते देखने को मिल सकते हैं.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस डील को भारत-अमेरिका संबंधों के लिए 'नए युग' की शुरुआत बताया है.भारतीय कारोबारियों के लिए अमेरिका से बड़ी खुशखबरी आई है. अमेरिका ने भारत पर लगने वाले 50% भारी भरकम टैरिफ को घटाकर महज 18% कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की. भारत और अमेरिका के बीच हुई इस बड़े ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. राजदूत गोर ने इस डील को भारत-अमेरिका संबंधों के लिए ‘नए युग’ की शुरुआत बताया है.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने CNN-NEWS18 के संपादक ज़का जैकब से बातचीन में कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक ट्रेड डील है. इसका पूरा श्रेय राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी को जाता है. दोनों नेताओं के बीच बेहद मजबूत व्यक्तिगत संबंध हैं, जिन्होंने इस समझौते को आगे बढ़ाया है. आखिरकार जो टैरिफ तय होगा, वह 18 प्रतिशत होगा.’
डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान को ‘बेहतरीन समाचार’ बताते हुए सर्जियो गोर ने कहा कि यह एक नए दौर की शुरुआत है और अमेरिका अब पूरी तरह बिजनेस के लिए खुला है. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि राष्ट्रपति के ट्रुथ सोशल पोस्ट में बताया गया है, इस समझौते का एक अहम पहलू यह भी है कि दुनिया के देश रूस से तेल खरीदना बंद करें, ताकि मौजूदा संघर्ष में शांति लाई जा सके. मुझे पता है कि प्रधानमंत्री मोदी शांति स्थापना को लेकर गंभीर हैं, ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्रपति ट्रंप.’
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 03, 2026, 07:48 IST

1 hour ago
