Ground Report: दो आतंकियों का खात्मा, जवानों ने ठिकाने को फूंक डाला, किश्तवाड़ अब कैसा है हाल
Kishtwar Encounter Ground Report: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. दो आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि एक घायल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह को जवानों ने घेर लिया है. ग्राउंड से वीडियो सामने आई है, उसमें दिख रहा है कि जवानों ने आतंकियों के ठिकाने को जला कर खाक कर दिया है. वहीं, White Knight Corps ने जानकारी देते हुए लिखा, 'पहले हुए सफल कॉन्टैक्ट के बाद, CIF डेल्टा व्हाइट नाइट कॉर्प्स की टुकड़ियों ने जम्मु-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर आज सुबह लगभग 11:00 बजे मुश्किल इलाके में आतंकवादियों से फिर से भिड़ंत की. सामरिक सटीकता, सहज तालमेल और दृढ़ आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए, सैनिकों ने मुठभेड़ स्थल पर अपना दबदबा बनाया, इसमें दो आतंकी मारे गए हैं. इनके पास से दो AK-47 राइफल सहित लड़ाई के समान मिले हैं. यहां देखें वीडियो.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago

