IGI एयरपोर्ट पर चला 'मिशन क्‍लीन', 690 पहुंचे सलाखों की पीछे, 100 खाते हुए सीज

4 weeks ago

Last Updated:January 03, 2026, 20:38 IST

Delhi IGI Airport: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 2025 में वीजा और पासपोर्ट फ्रॉड के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है. एयरपोर्ट पुलिस ने 130 से ज्यादा एजेंटों को गिरफ्तार किया. पहली बार फ्रॉड मामलों में फाइनेंशियल जांच करते हुए 100 से अधिक संदिग्ध बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं. अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान कर जब्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके साथ ही टाउटिंग, चोरी और फरार आरोपियों पर भी सख्त शिकंजा कसते हुए सैकड़ों गिरफ्तारियां की गईं हैं.

IGI एयरपोर्ट पर चला 'मिशन क्‍लीन', 690 पहुंचे सलाखों की पीछे, 100 खाते हुए सीज

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साल 2025 अपराधियों के लिए भारी साबित हुआ. IGI एयरपोर्ट यूनिट की दिल्ली पुलिस ने वीजा और पासपोर्ट फ्रॉड में शामिल एजेंटों, टाउटों और चोरी गिरोहों के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है. साल 2025 के दौरान वीजा और पासपोर्ट फ्रॉड से जुड़े मामलों में 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें ट्रैवल एजेंट, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले दलाल और अवैध इमिग्रेशन के नेटवर्क से जुड़े लोग शामिल हैं.

ये आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े गए. पुलिस जांच में सामने आया कि भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूले जाते थे. इस बार IGI एयरपोर्ट पुलिस ने एक नया और सख्त कदम उठाया. पहली बार एजेंटों के खिलाफ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन को गंभीरता से आगे बढ़ाया गया है. जांच अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे पैसों के लेन-देन की पूरी कड़ी तलाशें. चुनौती यह थी कि ज्यादातर रकम नकद में ली जाती थी. इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी और बैंकिंग जांच के जरिए बड़ी सफलता हासिल की. अब तक 100 से ज्यादा बैंक खातों की पहचान की गई, जिनमें संदिग्ध लेन-देन पाया गया.

एयरपोर्ट पुलिस ने शुरू की आरोपियों की संपत्तियों की पहचान
इन सभी खातों को डेबिट फ्रीज कर दिया गया है, ताकि आरोपी पैसों का इस्तेमाल न कर सकें. इतना ही नहीं, एजेंटों की उन संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है, जो अपराध से कमाई गई रकम से खरीदी गई बताई जा रही हैं. एक मामले में अदालत में संपत्ति जब्ती के लिए आवेदन भी दायर किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि अन्य मामलों में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी. एयरपोर्ट पुलिस ने फरार आरोपियों पर भी शिकंजा कसा है. साल 2025 में 140 लुक आउट सर्कुलर जारी करवाए गए, ताकि विदेश भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को रोका जा सके.

टाउट्स और घोषित अपराधियों पर भी कस गया सिकंजा
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने बीते साल 119 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कई ऐसे लोग भी शामिल थे, जिनके खिलाफ दशक पुराने मामले दर्ज थे. सिर्फ फ्रॉड ही नहीं, बल्कि टाउटिंग और सामान चोरी के मामलों में भी IGI एयरपोर्ट यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की. साल भर में टाउटिंग के 300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया. ये लोग यात्रियों को गुमराह कर अवैध तरीके से पैसे वसूलते थे. वहीं, यात्रियों के बैग और कार्गो से चोरी के मामलों में करीब 60 आरोपियों को पकड़ा गया. इन मामलों में संबंधित एयरलाइंस के ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ से भी पूछताछ की गई.

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने 2025 में की गई कार्रवाई

वर्ष 2025 में वीज़ा और पासपोर्ट धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में 130 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी लोग फर्जी दस्तावेज़, गलत वीज़ा आवेदन और एजेंटों के ज़रिये ठगी में शामिल पाए गए. पहली बार इन मामलों में शामिल एजेंटों के खिलाफ **वित्तीय जांच** भी शुरू की गई है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ठगी से कमाया गया पैसा कहां और कैसे इस्तेमाल किया गया. जांच के दौरान एजेंटों से जुड़े 100 से अधिक बैंक खातों की पहचान की गई, जिनमें संदिग्ध लेन-देन पाया गया. इन सभी खातों को डेबिट से फ्रीज़ कर दिया गया है ताकि पैसा निकाला न जा सके. इतिहास में पहली बार किसी एजेंट की उस संपत्ति को अटैच करने के लिए आवेदन दाखिल किया गया है, जिसे अपराध से कमाई गई रकम से खरीदा गया माना जा रहा है. अन्य एजेंटों की संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई शुरू की जा सके और अवैध कमाई पर रोक लगाई जा सके. वर्ष 2025 में टाउटिंग से जुड़े 300 से अधिक मामले दर्ज किए गए. इन मामलों में 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो यात्रियों को गुमराह कर अवैध गतिविधियों में शामिल थे. सामान और कार्गो से चोरी के मामलों में भी सख्त कार्रवाई की गई. ऐसे मामलों में 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इसके अलावा, लंबे समय से फरार चल रहे 100 से अधिक घोषित अपराधियों और वांछित व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है.

वर्ष 2025 में IGI एयरपोर्ट पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन, वीज़ा-पासपोर्ट धोखाधड़ी, टाउटिंग और चोरी के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की है. 130 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी, 100 से ज्यादा संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करना और अपराध की कमाई से जुड़ी संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया इसी दिशा में बड़ा कदम है. 140 LOC जारी कर फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा गया, जबकि 119 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. 400 से अधिक टाउट्स और 60 चोरी के मामलों में गिरफ्तारी कर एयरपोर्ट को अपराध-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया है. – विचित्रवीर, डीसीपी, आईजीआई एयरपोर्ट

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to ...और पढ़ें

First Published :

January 03, 2026, 20:38 IST

homenation

IGI एयरपोर्ट पर चला 'मिशन क्‍लीन', 690 पहुंचे सलाखों की पीछे, 100 खाते हुए सीज

Read Full Article at Source