कमाई का 'सदाबहार' फॉर्मूला! 12 महीने उगाएं बीन्स, इन 4 स्मार्ट ट्रिक्स से फसल देगी बंपर मुनाफा

1 hour ago

X

सांकेतिक

12 महीने उगाएं बीन्स, इन 4 स्मार्ट ट्रिक्स से फसल देगी बंपर मुनाफा

arw img

Beans Farming Tips: पारंपरिक खेती से हटकर अब किसान बीन्स को सालों साल कमाई का जरिया बना रहे हैं. सीतामढ़ी के सफल किसान दिनेश सहनी के अनुभव बताते हैं कि अगर सही प्रबंधन हो, तो बीन्स की फसल मात्र 60 दिनों में मुनाफा देना शुरू कर देती है. 12 महीने सफल उपज के लिए अपनाएं ये 4 एक्सपर्ट टिप्स. चाहे कड़ाके की ठंड हो या भीषण गर्मी, नमी बचाने और तापमान संतुलित करने के लिए मल्चिंग तकनीक का प्रयोग करें. इससे पौधे हर मौसम में सुरक्षित रहते हैं. पौधों के पैरों में हल्की मिट्टी चढ़ाने से जड़ें मजबूत होती हैं और जलभराव का खतरा कम होता है. याद रखें, बीन्स के लिए जल निकासी सबसे जरूरी है. गोबर की खाद, कंपोस्ट और मिक्सर खाद का सही संतुलन मिट्टी को कभी थकने नहीं देता, जिससे उपज लगातार बनी रहती है. सही देखरेख से फसल 2 महीने में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है. समय पर निराई-गुड़ाई और कीट नियंत्रण से पैदावार में कभी गिरावट नहीं आती. इन आसान तरीकों को अपनाकर किसान साल भर बीन्स की खेती से अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं.

Read Full Article at Source