India Germany Live: भारत-जर्मनी रिश्तों को नई रफ्तार देंगे पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज़, अहमदाबाद में आज मुलाकात

4 weeks ago

Last Updated:January 12, 2026, 07:39 IST

Friedrich Merz India Visit Live Updates: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ अपने पहले भारत दौरे पर सोमवार रात अहमदाबाद पहुंच गए हैं. आज यहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम मुलाकात होगी. इस दौरे से दोनों देश...और पढ़ें

रिश्तों को नई धार देंगे PM मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज़, थोड़ी देर में मुलाकात

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ अपने पहले भारत दौरे पर सोमवार रात अहमदाबाद पहुंच गए हैं.

Friedrich Merz India Visit Live Updates: भारत और जर्मनी के रिश्तों को आज नई रफ्तार मिलने जा रही है. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर सोमवार रात गुजरात पहुंच गए हैं. यहां अहमदाबाद में आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम मुलाकात होगी. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दिल्ली और बर्लिन रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं.

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ रविवार रात सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. यह दो दिवसीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. सोमवार को दोनों नेता अहमदाबाद में एक विस्तृत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो भारत-जर्मनी के गहरे होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है.

आज सुबह करीब 9.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज़ साबरमती आश्रम का संयुक्त दौरा करेंगे, जहां महात्मा गांधी की विरासत और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मूल्यों पर संवाद की संभावना है. इसके बाद सुबह 10 बजे दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में शामिल होंगे, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत और जनसंपर्क का संदेश देगा.

इसके बाद 11:15 बजे महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता शुरू होगी. इन बैठकों में दोनों देश अपने रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्षों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. अधिकारियों के अनुसार, बातचीत का मुख्य फोकस व्यापार और निवेश, उन्नत तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर रहेगा. इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विज्ञान, नवाचार, अनुसंधान, हरित और सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

Location :

Ahmedabad,Ahmedabad,Gujarat

First Published :

January 12, 2026, 07:37 IST

homenation

रिश्तों को नई धार देंगे PM मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज़, थोड़ी देर में मुलाकात

Read Full Article at Source