India-Us Trade Deal: ट्रंप ने पहले क्यों बताया भारत-अमेरिका डील? पीयूष गोयल ने दिया ये जवाब

1 hour ago

homevideos

India-Us Trade Deal: ट्रंप ने पहले क्यों बताया भारत-अमेरिका डील? पीयूष गोयल ने दिया ये जवाब

X

title=

India-Us Trade Deal: ट्रंप ने पहले क्यों बताया भारत-अमेरिका डील? पीयूष गोयल ने दिया ये जवाब

arw img

भारत-अमेरिका के बीच हाल ही में हुई बड़ी ट्रेड डील पर विपक्षी दल कांग्रेस ने कई सवाल उठाए. कांग्रेस ने पूछा कि अगर यह इतनी बड़ी कूटनीतिक सफलता थी, तो इसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों नहीं किया? साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पहले इसका खुलासा क्यों किया. विपक्ष ने यह भी संदेह जताया कि क्या भारत ने अमेरिका के दबाव में चुप्पी साधे रखी.केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका ने पहले टैरिफ लगाया था और यह पूरी तरह से उनका निर्णय था कि वे इसे घटाएंगे. जब उन्होंने टैरिफ घटाया, तो स्वाभाविक था कि वे ही इसका ऐलान करें. पीयूष गोयल ने साफ कहा कि भारत की ओर से कोई दबाव या चुप्पी नहीं थी. यह सिर्फ एक प्रक्रिया थी, जिसमें अमेरिकी फैसले के बाद उनके द्वारा जानकारी साझा करना स्वाभाविक था.

Last Updated:February 03, 2026, 18:09 ISTदेशवीडियो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

Read Full Article at Source