JEE Main 2026 Session 1 Results LIVE: JEE Main 2026 सेशन 1 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. NTA आज या कल तक फाइनल आंसर की जारी कर सकता है और रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक आ सकता है. 21 से 29 जनवरी तक चली इस परीक्षा में 13.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. प्रोविजनल की के बाद ऑब्जेक्शन का समय खत्म हो चुका है अब फाइनल की के साथ NTA परसेंटाइल रिजल्ट तैयार करेगा. जनरल कैटेगरी में 90-100 मार्क्स (लगभग 93-95 परसेंटाइल) से JEE Advanced क्वालीफाई करने की उम्मीद है. टॉप 2.5 लाख छात्र ही आगे बढ़ पाएंगे. सेशन 2 (2 से 9 अप्रैल) में स्कोर सुधारने का आखिरी मौका भी है. NITs, IIITs, GFTIs और JEE Advanced के लिए ये रिजल्ट बहुत अहम है. लाइव अपडेट्स में जानिए फाइनल की कब आएगी, रिजल्ट कैसे निकलेगा, कटऑफ क्या रह सकता है और अभी क्या करें?
February 11, 202612:49 IST
JEE Main 2026 Session 1 Results Live: JEE Main 2026 सेशन 1 का फाइनल आंसर की कब तक?
JEE Main 2026 Session 1 Results Live: JEE Main 2026 का पहला सेशन (सेशन 1) की परीक्षा खत्म हो चुकी है.अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) फाइनल आंसर की जारी करने वाली है. ये फाइनल आंसर की आज यानी 11 फरवरी 2026 को कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आ सकती है.फाइनल आंसर की आने के बाद NTA रिजल्ट बनाने की तैयारी करेगी.
February 11, 202612:16 IST
JEE Mains Result 2026 LIVE: क्यों उपयोगी है रिस्पॉस शीट?
JEE Mains Result 2026 LIVE: सेशन 2 की तैयारी में मदद मिलेगी: जो छात्र सेशन 2 (2 से 9 अप्रैल 2026) में दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए रिस्पॉन्स शीट बहुत उपयोगी है. आप देख सकते हो कि कौन से टॉपिक्स में गलती हुई.कहां नेगेटिव मार्किंग ज्यादा लगी और अगली बार कहां सुधार करना है. इससे स्कोर में अच्छा इम्प्रूवमेंट हो सकता है.
February 11, 202612:09 IST
JEE Mains Result 2026 LIVE:रिस्पॉन्स शीट रखने की मुख्य वजहें क्या हैं?
JEE Mains Result 2026 LIVE: 1.स्कोर खुद चेक करने के लिए: फाइनल आंसर की आने के बाद आप अपनी रिस्पॉन्स शीट से मैच करके अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं. मार्किंग स्कीम +4 सही पर, -1 गलत MCQ पर से खुद कैलकुलेट कर लें कि आपका परसेंटाइल कितना आ सकता है. इससे रिजल्ट आने पर सरप्राइज नहीं होगा.
2.काउंसलिंग और एडमिशन के समय काम आएगी: NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन के लिए काउंसलिंग के दौरान आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की से स्कोर वेरिफाई किया जा सकता है. अगर कोई डाउट या डिस्प्यूट हो तो ये दस्तावेज सबूत के तौर पर काम आएंगे.
February 11, 202611:17 IST
JEE Mains Result 2026 LIVE: रिस्पॉन्स शीट क्यों रखनी चाहिए?
JEE Mains Result 2026 LIVE: JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जल्द आने वाला है और फाइनल आंसर की भी जारी हो चुकी है या आज-कल में आ जाएगी. NTA ने अब उम्मीदवारों को एक बहुत अहम सलाह दी है कि अपनी रिस्पॉन्स शीट जो आपने परीक्षा में भरी थी और फाइनल आंसर की को अच्छे से संभालकर रखें. ये दस्तावेज भविष्य के लिए बहुत काम आएंगे.
February 11, 202611:15 IST
JEE Main 2026 Session 1 Results LIVE: कब होगी सेशन 2 की परीक्षा?
JEE Main 2026 Session 1 Results LIVE: जेईई मेन का सेशन 2 दो अप्रैल से 9 अप्रैल तक होगा. जिसके नंबर सेशन 1 में कम रहे होंगे वह अपने स्कोर में सुधार के लिए ये परीक्षा दे सकता है. स्कोर सुधारने का ये आखिरी मौका है. NITs, IIITs, GFTIs और JEE Advanced के लिए ये रिजल्ट बहुत अहम है.
February 11, 202610:55 IST
JEE Mains 2026 Session 1 Result Date Time LIVE: कब खत्म होगा इंतजार
JEE Mains 2026 Session 1 Result Date Time LIVE: JEE Main 2026 सेशन 1 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फाइनल आंसर की आज आ सकती है और रिजल्ट 12 फरवरी तक आने की उम्मीद है.इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नजर रखना होगा.
February 11, 202610:53 IST
JEE Mains 2026 Session 1 Result LIVE: अभी क्या कर सकते हैं उम्मीदवार?
JEE Mains 2026 Session 1 Result LIVE: फाइनल आंसर की का इंतजार करें और आते ही अपने रिस्पॉन्स शीट से अनुमानित स्कोर निकाल लें.
मार्किंग स्कीम याद रखें: सही जवाब पर +4, गलत MCQ पर -1. सेशन 2 की तैयारी भी शुरू रखें-बेहतर स्कोर लाने का ये आखिरी मौका है. ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नजर रखें.रिजल्ट का लिंक यहीं आएगा.February 11, 202610:25 IST
JEE Main 2026 session 1 Results LIVE: JEE Main स्कोर का इस्तेमाल कहां-कहां होगा?
JEE Main 2026 session 1 Results LIVE: JEE Main का स्कोर NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन के लिए इस्तेमाल होता है. साथ ही ये JEE Advanced का गेटवे भी है. जो छात्र स्कोर सुधारना चाहते हैं उनके पास JEE Main 2026 सेशन 2 का मौका है जो 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक होगा.
February 11, 202610:23 IST
JEE Main 2026 Results LIVE: जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ कितना रह सकता है?
JEE Main 2026 Results LIVE: पिछले ट्रेंड्स के हिसाब से जनरल कैटेगरी में JEE Advanced क्वालीफाई करने के लिए लगभग 90-100 मार्क्स (300 में से) की जरूरत पड़ सकती है. ये स्कोर आमतौर पर 93-95 परसेंटाइल या उससे ज्यादा के आसपास होता है. टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार ही JEE Advanced 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगे.
February 11, 202610:20 IST
JEE Main 2026 Results LIVE: परीक्षा कब-कब हुई थी?
JEE Main 2026 Results LIVE: JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक चली. पेपर 1 (B.E./B.Tech) के लिए कुल 10 शिफ्ट्स थे. पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) की परीक्षा 29 जनवरी को हुई. इस बार करीब 13.5 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 13 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए.
February 11, 202610:20 IST
JEE Main 2026 Results LIVE: फाइनल आंसर की कब आएगी और चैलेंज प्रोसेस खत्म?
JEE Main 2026 Results LIVE: प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी 2026 को जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था. हर सवाल पर आपत्ति के लिए 200 रुपये फीस लगानी पड़ती थी. अब सारी आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर की जारी करेगा. फाइनल आंसर की आने के बाद चैलेंज प्रोसेस पूरी तरह बंद हो जाएगा. फाइनल की ही सबसे अंतिम और बाइंडिंग मानी जाएगी.
February 11, 202610:20 IST
JEE Main 2026 Results LIVE: रिजल्ट कब और कैसे आएगा?
JEE Main 2026 Results LIVE: फाइनल आंसर की के आधार पर NTA रिजल्ट तैयार करेगा.रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक आने की पूरी संभावना है. रिजल्ट में रॉ मार्क्स नहीं, बल्कि NTA परसेंटाइल दिखाया जाएगा. परसेंटाइल अलग-अलग शिफ्ट्स की मुश्किल को ध्यान में रखकर नॉर्मलाइजेशन से निकाला जाता है.

1 hour ago
