Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: अपनी बात पर अड़े हैं राहुल गांधी, क्या आज चलेगा लोकसभा?

1 hour ago

Last Updated:February 04, 2026, 10:29 IST

Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चीन-भारत संबंधों पर मनोज नरवणे की किताब की कुछ लाइनें पढ़ने पर अड़े हैं. वह स्पीकर के मना करने के बावजूद ऐसा करने पर अड़े हुए हैं...और पढ़ें

 अपनी बात पर अड़े हैं राहुल गांधी, क्या आज चलेगा लोकसभा?Zoom

लोकसभा में आज फिर हंगामे के आसार हैं.

Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बुधवार को तीसरे दिन चर्चा होनी है. इस बीच लोकसभा में आज फिर से हंगामे के आसार हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने भाषण में चीन-भारत के रिश्तों को लेकर पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की एक अप्रकाशित किताब की कुछ लाइनें पढ़ने पर अड़े हुए हैं. स्पीकर के बार-बार मना करने के बावजूद वह अपनी बात पर अड़े हुए हैं. इस बीते दो दिनों से लोकसभा की कार्यवाही बाधित हो रही है. इस बीच अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बनी सहमति पर भी सरकार की ओर से बयान आ सकता है. इस संभावित डील को लेकर विपक्ष कई तरह के आरोप लगा रहा है. इस कारण हंगामा होने की संभावना है. वैसे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. वहां तीसरे दिन चर्चा जारी रहने की संभावना है. चर्चा खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री के दोनों सदनों में जबाव देने की परंपरा है.

First Published :

February 04, 2026, 10:26 IST

homenation

Rahul Gandhi live: अपनी बात पर अड़े हैं राहुल गांधी, क्या आज चलेगा लोकसभा?

Read Full Article at Source