Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: ट्रेड डील से भारत को आयात में फायदा होगा- पीयूष गोयल

1 hour ago

Last Updated:February 04, 2026, 12:12 IST

Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चीन-भारत संबंधों पर मनोज नरवणे की किताब की कुछ लाइनें पढ़ने पर अड़े हैं. वह स्पीकर के मना करने के बावजूद ऐसा करने पर अड़े हुए हैं...और पढ़ें

ट्रेड डील से भारत को आयात में फायदा होगा- पीयूष गोयलZoom

लोकसभा में आज फिर हंगामे के आसार हैं.

Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बुधवार को तीसरे दिन चर्चा है. इस बीच लोकसभा में आज फिर से हंगामे हुआ है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने भाषण में चीन-भारत के रिश्तों को लेकर पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की एक अप्रकाशित किताब की कुछ लाइनें पढ़ने पर अड़े हुए हैं. स्पीकर के बार-बार मना करने के बावजूद वह अपनी बात पर अड़े हुए हैं. इस बीते दो दिनों से लोकसभा की कार्यवाही बाधित हो रही है. इस बीच अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बनी सहमति पर भी सरकार की ओर से बयान आ सकता है. इस संभावित डील को लेकर विपक्ष कई तरह के आरोप लगा रहा है. इस कारण हंगामा होने की संभावना है. वैसे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. वहां तीसरे दिन चर्चा जारी रहने की संभावना है. चर्चा खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री के दोनों सदनों में जबाव देने की परंपरा है.

February 4, 202612:11 IST

Piyush Goyal On Trade Deal: यूएस-इंडिया ट्रेड डील से आयात में फायदा होगा- पीयूष गोयल

Piyush Goyal On Trade Deal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बुधवार को यूएस-इंडिया ट्रेड डील पर बयान दिया. इसमें उन्होंने कहा कि इस डील से आयात में भारत को फायदा होगा. इससे देश के छोटे उद्योगों को फायदा होगा. यह एक ऐतिहासिक समझौता है.  इससे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी.

February 4, 202612:02 IST

Loksabha Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, हंगाम जारी

Loksabha Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू हो गई. इस बीच विपक्ष की ओर हंगामा जारी रहा. वैसे राज्यसभा में कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है.

February 4, 202611:52 IST

Rahul Gandhi live: राहुल गांधी ने बिट्टू को बताया गद्दार दोस्त, जवाब मिला- देश का दुश्मन

Rahul Gandhi live: राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा है.  इससे पहले बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का दुश्मन बोला और हाथ मिलने से इनकार कर दिया. राहुल गांधी ने बिट्टू की तरह हाथ बढ़ाया था. ये वही बिट्टू हैं जो कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी थे. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी.

February 4, 202611:36 IST

Rahul Gandhi live: काले रंग की सफेद टी-शर्ट में लोकसभा पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi live: अक्सर सफेल टी-शर्ट में लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने वाले विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को काले रंग की सफेद टी-शर्ट में सदन पहुंचे. बीते दो दिनों से उनके भाषण को लेकर सदन में गतिरोध बना हुआ है. कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी विरोध स्वरूप काली टी-शर्ट पहने हैं.

February 4, 202611:30 IST

Piyush Goyal On Trade Deal: 12 बजे लोकसभा में ट्रेड डील पर बयान देंगे पीयूष गोयल

Piyush Goyal On Trade Deal: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज 12 बजे US-इंडिया ट्रेड डील पर बयान देंगे.

February 4, 202611:17 IST

Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा 12 बजे तक स्थगति, स्पीकर ने मर्यादा बनाए रखने की अपील की

Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. इस कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 तक स्थगित कर दी गई. इस बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सभा में मर्यादा होना चाहिए.

February 4, 202610:45 IST

Rahul Gandhi live: कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए शशि थरूर

Rahul Gandhi live: इस बीच कांग्रेस के अच्छी खबर है. कांग्रेस सांसदों की बैठक में पार्टी से नाराज चल रहे सांसद शशि थरूर ने शिरकत की है. यह बैठक संसद भवन में हुई है. लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर बीते दो दिनों से जारी गतिरोध के कारण सदन नहीं चल पा रहा है.

February 4, 202610:39 IST

Loksabha Budget Session live: संसद पहुंचे पीएम मोदी; थेथरोलॉजी कर रहे राहुल गांधी- गिरिराज सिंह

Loksabha Budget Session live: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर बीते दो दिनों से लगातार जारी गतिरोध के बीच बुधवार को पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं. इस बीच संसद में हंगामे पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी थेथरोलॉजी के मास्टर हैं. वो इसी तरीके से करते हैं. सदन को चलने नहीं दिया जा रहा है.

February 4, 202610:35 IST

Rahul Gandhi live: राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, बोले- चीन के मसले पर मैं भी बोलूंगा

Rahul Gandhi live: सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में जारी गतिरोध के मसले पर राहुल गांधी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे उठाना चाहते थे वे जरूरी हैं. मौका मिलेगा तो वह भी चीन से संबंधित मुद्दे उठाएंगे.

February 4, 202610:31 IST

Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: राहुल गांधी को दो दिन से बोलने का मौका दिया जा रहा- किरेन रिजिजू

Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में दो दिनों से बोलने का मौका दिया जा रहा है लेकिन वह नहीं बोल रहे हैं. वह स्पीकर के निर्देशों का लगातार अवहेलना कर रहे हैं.

First Published :

February 04, 2026, 10:26 IST

homenation

ट्रेड डील से भारत को आयात में फायदा होगा- पीयूष गोयल

Read Full Article at Source