Medical College: मेडिकल कॉलेज की मान्यता असली है या नकली? अल फलाह यूनिवर्सिटी विवाद से लें सबक

1 hour ago

Last Updated:February 09, 2026, 15:05 IST

How to Check Medical College Accreditation: नीट यूजी 2026 के आवेदन शुरू हो गए हैं. लेकिन अल फलाह यूनिवर्सिटी की फर्जी मान्यता के विवाद ने मेडिकल उम्मीदवारों को डरा दिया है. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन से पहले यूजीसी और एनएमसी की लिस्ट चेक करना क्यों जरूरी है? करियर बचाने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

मेडिकल कॉलेज की मान्यता असली है या नकली? अल फलाह यूनिवर्सिटी विवाद से लें सबकZoom

Medical College Accreditation: मेडिकल कॉलेज की मान्यता चेक करने के बाद ही आवेदन करें

नई दिल्ली (How to Check Medical College Accreditation). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू होते ही लाखों छात्र और उनके अभिभावक कॉलेजों की लिस्ट खंगालने में जुट गए हैं. इसी बीच ‘अल फलाह यूनिवर्सिटी’ (Al-Falah University) जैसे संस्थानों को लेकर चिंता भी उभरी है, जो हाल ही में अपनी फेक मान्यता और अन्य गंभीर जांचों के कारण चर्चा में रहे हैं.

नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को केवल अपनी तैयारी पर ही नहीं, बल्कि उन संस्थानों की साख पर भी ध्यान देना चाहिए, जहां वे एडमिशन लेना चाहते हैं. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और यूजीसी के सख्त नियमों के बीच किसी भी ब्लैकलिस्टेड या संदिग्ध संस्थान में एडमिशन लेना करियर को खतरे में डाल सकता है. अल फलाह यूनिवर्सिटी पर लगे आरोपों और यूजीसी की फर्जी मान्यता वाली चेतावनियों ने छात्रों को दुविधा में डाल दिया है.

क्या आपका मेडिकल कॉलेज फर्जी है?

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के इच्छुक स्टूडेंट्स neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा के बाद काउंसलिंग के समय ‘चॉइस फिलिंग’ से पहले मेडिकल कॉलेज की मान्यता चेक कर लेना ही समझदारी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी जैसे फर्जी संस्थान छात्रों के लिए रेड फ्लैग होने चाहिए. किसी भी फर्जी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन आपकी सालों की मेहनत पर पानी फेर सकता है.

Al-Falah University: अल फलाह यूनिवर्सिटी और मान्यता का विवाद

हरियाणा स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी हाल ही में जांच एजेंसियों के रडार पर रही है. अल फलाह मेडिकल कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर एक्सपायर्ड ‘NAAC’ ग्रेड को वैध दिखाकर छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया. यूजीसी और नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (NAAC) ने इसे लेकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किए थे. मेडिकल छात्रों के लिए सबसे बड़ा खतरा यह है कि अगर कोई संस्थान NMC के मानदंडों को पूरा नहीं करता है तो वहां से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री फर्जी मानी जाएगी.

मेडिकल कॉलेज की वैधता कैसे चेक करें?

स्टूडेंट्स को किसी भी निजी विश्वविद्यालय या मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले इन 3 चरणों का पालन करना चाहिए:

UGC लिस्ट: यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in पर जाकर ‘Fake Universities’ की सूची जरूर देखें. NMC पोर्टल: मेडिकल कॉलेजों के लिए सबसे विश्वसनीय सोर्स नेशनल मेडिकल कमीशन की वेबसाइट nmc.org.in है. यहां ‘Information Desk’ में कॉलेजों की सूची देखें कि उन्हें 2026 सत्र के लिए एडमिशन की अनुमति मिली है या नहीं. NAAC ग्रेडिंग: संस्थान की वर्तमान ग्रेडिंग चेक करें, न कि उनके विज्ञापनों में दी गई पुरानी तस्वीरों पर भरोसा करें.

Al Falah Medical College: अल फलाह मेडिकल कॉलेज की मौजूदा स्थिति क्या है?

अल फलाह मेडिकल कॉलेज ने पिछले सत्रों में नीट यूजी परीक्षा परिणाम के आधार पर दाखिले किए हैं. लेकिन वर्तमान विवादों और जांचों को देखते हुए नीट 2026 के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. अगर किसी संस्थान की मान्यता को लेकर यूजीसी या एनएमसी की तरफ से कोई आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है तो काउंसलिंग के समय ऐसे कॉलेज को अपनी प्राथमिकता सूची में नीचे रखना या हटा देना ही बेहतर है.

नीट की तैयारी जितनी कठिन है, उससे कहीं ज्यादा कठिन है सही कॉलेज का चुनाव. चमकते विज्ञापनों के पीछे की हकीकत को सरकारी दस्तावेजों में परखना जरूरी है.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

February 09, 2026, 15:05 IST

homecareer

मेडिकल कॉलेज की मान्यता असली है या नकली? अल फलाह यूनिवर्सिटी विवाद से लें सबक

Read Full Article at Source