Mumbai BMC Election 2026 Voting LIVE: मुंबई-पुणे समेत 29 निगमों के लिए वोटिंग आज, गठबंधन और टूट से बदला समीकरण, दांव पर प्रतिष्‍ठा

3 weeks ago

Last Updated:January 15, 2026, 07:13 IST

Mumbai BMC Election 2026 Voting LIVE: महाराष्‍ट्र में आज 'शहर की सरकार' के लिए वोटिंग हो रही है. मुख्‍य रूप से दो धड़ों (महायुति और एमवीए) के बीच चुनावी मुकाबला है. हालांकि, कई दल अपने गठजोड़ को छोड़कर दूसरे का...और पढ़ें

मुंबई-पुणे समेत 29 निगमों के लिए वोटिंग आज, गठबंधन और टूट से बदला समीकरण

Maharashtra Municipal Election 2026 Live: महारष्‍ट्र लोकल बॉडी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. वोटिंग से पहले भाजपा, शिवसेना (यूबीटी) समेत तमाम दलों ने प्रचार में जान झोंक दी. (फोटो: पीटीआई)

Mumbai BMC Election 2026 Voting LIVE: महाराष्ट्र में शहरी राजनीति की दिशा तय करने वाले नगर निगम चुनावों के लिए सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. राज्य के 29 नगर निगमों में गुरुवार 15 जनवरी को मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवाड़ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों में सत्ता की तस्वीर साफ हो जाएगी. मंगलवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद अब सभी दलों की नजरें मतदाताओं पर टिकी हैं. इन चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई और पुणे की है. मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर कब्जे की लड़ाई को लेकर राजनीतिक दांव-पेंच चरम पर है. बीएमसी देश का सबसे अमीर नगर निकाय माना जाता है और 2017 में यहां आखिरी बार चुनाव हुए थे. इस बार मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि मराठी अस्मिता के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे लगभग दो दशक बाद साथ आए हैं. शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के इस मेल को मराठी वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. इसके सामने भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन चुनौती पेश कर रहा है, जिसमें शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) भी शामिल है.

पुणे में भी सियासी समीकरण असामान्य हैं. साल 2023 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विभाजन के बाद पहली बार दोनों धड़े (शरद पवार और अजित पवार) पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव में संयुक्त घोषणापत्र के साथ मैदान में उतरे हैं. इसका उद्देश्य वोटों के बंटवारे को रोकना और भाजपा को सीधी चुनौती देना बताया जा रहा है. वहीं, पुणे में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते शिवसेना ने यहां अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं. राज्य के अन्य नगर निगमों में भी गठबंधन और एकला चलो की रणनीति देखने को मिल रही है. भाजपा और शिवसेना अधिकतर जगहों पर महायुति के तहत साथ हैं, जबकि एनसीपी ने कई निगमों में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के बाद बदले राजनीतिक माहौल का असर इन स्थानीय चुनावों में साफ दिखाई दे रहा है.

आज छुट्टी का दिन

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन चुनावों में कुल 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 29 नगर निगमों के 893 वार्डों में 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान के लिए राज्यभर में 39,092 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा, जबकि मतगणना शुक्रवार, 16 जनवरी से शुरू होगी. मतदान को सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार ने 15 जनवरी को संबंधित नगर निगम क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. निजी और सरकारी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कर्मचारियों को मतदान के लिए दो से तीन घंटे की छूट दें. इसके अलावा सभी शहरों में स्कूल बंद रहेंगे ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा न आए. इस बार के नगर निगम चुनाव केवल स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें 2024 के चुनावों के बाद जनता के मूड का पहला बड़ा संकेत भी माना जा रहा है. सड़कों, पानी, सफाई, सार्वजनिक परिवहन और शहरी विकास जैसे मुद्दों के साथ-साथ मराठी अस्मिता, नेतृत्व और गठबंधन की राजनीति भी मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर रही है.

January 15, 202607:11 IST

Maharashtra Municipal Election Live: नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, शिवसेना-यूबीटी का महायुति पर हमला

महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव LIVE: महाराष्‍ट्र नगर निकाय चुनाव के लिए 15 जनवरी 2026 को वोटिंग शुरू हो चुकी है. शिवसेना UBT ने अपने माउथपीस सामना के एडिटोरियल में महायुति गठबंधन पर हमला करते हुए कहा है कि कैसे वोटों पर असर डालने के लिए मनी पावर का इस्तेमाल किया गया है. सम्पादकीय में कहा गया है कि यह एक तरह का चुनाव है जिसमें PM मोदी, अमित शाह या योगी आदित्यनाथ ने दखल नहीं दिया, क्योंकि उन्हें पता है कि वे लड़ाई हार जाएंगे. सम्पादकीय में चुनाव को मराठी मानुष के लिए वजूद की लड़ाई बताया..कहा गया है कि यह चुनाव उन लोगों के खिलाफ है जो मुंबई के मेयर के तौर पर एक गैर-मराठी को देखना चाहते हैं.

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

January 15, 2026, 07:07 IST

homemaharashtra

मुंबई-पुणे समेत 29 निगमों के लिए वोटिंग आज, गठबंधन और टूट से बदला समीकरण

Read Full Article at Source