NDA मीटिंग में पीएम मोदी का भव्य स्वागत... 50% से 18% टैरिफ, डिप्लोमेसी से खत्म हुआ टैरिफ वॉर
India-US Trade Deal: एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में इस डील को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम और ऐतिहासिक माना जा रहा है.अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत डिप्लोमेसी की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. इस फैसले के साथ ही भारत-अमेरिका के बीच चल रहा टैरिफ वॉर खत्म होता नजर आ रहा है.कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की दोस्ती और आपसी समझ का असर एक बार फिर दिखा है. नई ट्रेड डील के बाद दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं. इस टैरिफ कटौती का सीधा फायदा भारत के उद्योगों को मिलेगा और इसका असर आम लोगों की जेब तक भी पहुंचेगा.इस डील को संभव बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की टीम की अहम भूमिका रही है. सरकार का कहना है कि भारत को अमेरिका से एक बेहतर और संतुलित डील मिली है, जो धैर्य और रणनीति का नतीजा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

