Rahul Gandhi Speech Live: लोकसभा में राहुल गांधी का भाषण शुरू, चीन के मुद्दे को फिर उठाया, हंगामा

1 hour ago

Last Updated:February 03, 2026, 14:12 IST

Rahul Gandhi Speech Live: संसद बजट सत्र में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा जारी है. सोमवार को राहुल गांधी के भारत-चीन संबंधों पर एक अप्रकाशित किताब के हवाले से किए गए दावे पर हंगामा मच गया था. इस बीच सोमवार रात मे...और पढ़ें

लोकसभा में राहुल गांधी का भाषण शुरू, चीन के मुद्दे को फिर उठाया, हंगामा

सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी के एक दावे पर भारी हंगामा हुआ था. फोटो- पीटीआई

Rahul Gandhi Speech Live: बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर मंगलवार को भी चर्चा जारी है. इस बीच सोमवार को लोकसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा देखा गया था. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में एक अप्रकाशित पुस्तक के हवाले से भारत-चीन के रिश्तों को लेकर कुछ दावे किए थे. इस कारण सदन में भारी हंगामा देखा गया. इस बीच सोमवार रात में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति और अमेरिकी टैरिफ दर को घटाकर 18 फीसदी किए जाने की घटना छाई हुई है. सरकार इस डील को फादर ऑफ ऑल डील करार दे रही है. इस बीच विपक्ष भी इस संभावित डील में अपने हिसाब से खामियां तलाश रहा है. ऐसी संभावना है कि सरकार इस संभावित डील को लेकर सदन में बयान दे. ऐसे में मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की संभावना है.

February 3, 202614:11 IST

Rahul Gandhi Speech Live: सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बैठक के बाद चर्चा शुरू

Rahul Gandhi Speech Live:  राहुल गांधी के भाषण को लेकर बने गतिरोध को खत्म करने के लिए मंगलवार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच एक बैठक हुई. इसके बाद फिर से दोपहर दो बजे चर्चा हुई.

February 3, 202614:10 IST

Rahul Gandhi Speech Live: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फिर उठाया चीन वाला मसला

Rahul Gandhi Speech Live: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को फिर से अपना भाषण शुरू कर दिया है. वह आज भी चीन के मुद्दे पर उठा रहे हैं. इस मुद्दे को उठाने के बाद सदन में फिर हंगामा हो गया. सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच कहासुनी जारी है. राहुल गांधी ने कहा कि वह मैग्जीन का नाम नहीं लेंगे. उनको बोलने दिया जाए.

February 3, 202614:09 IST

Rahul Gandhi Speech Live: राहुल गांधी बोले- उन्होंने मैग्जीन को ऑथेंटिकेट किया है, उनको बोलने दिया जाए

Rahul Gandhi Speech Live: राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने जिस मैग्जीन को कोट किया था उसको उन्होंने ऑथेंटिकेट कर दिया है. इसके बावजूद उनको बोलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह मैग्जीन का जिक्र नहीं कर रहे हैं लेकिन उनको बोलने दिया जाना चाहिए. इसको लेकर सदन में हंगामा जारी रहा.

February 3, 202612:31 IST

Sansad Budget Session Live: लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

Sansad Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित. हालांकि राज्यसभा में कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है.

February 3, 202612:07 IST

Sansad Budget Session Live: अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बनी सहमति पर बयान देगी सरकार- जेपी नड्डा

Sansad Budget Session Live: लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू. राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बनी सहमति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले पर अपनी तरफ से बयान देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि सभी मसलों पर सरकार चर्चा को तैयार है.

February 3, 202611:59 IST

Sansad Budget Session Live: अगले 25 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट- पीएम मोदी

Sansad Budget Session Live: एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट अगले 25 साल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में सांसद जनता के बीच जाएं और जनता को बताएं. पीएम ने राजनीतिक परिस्थितियों का भी जिक्र किया और कहा कि देश भर में बहुत छोटे-छोटे दल ऐसे हैं जो हमारे साथ आ रहे हैं. पीएम ने ट्रेड डील के बारे में सांसदों से कहा कि ये आने वाले दिनों में देश के लिए बहुत अच्छा होगा.

February 3, 202611:55 IST

Sansad Budget Session Live: अमेरिका बहुत ही शातिर व्यापारी- रामगोपाल यादव

Sansad Budget Session Live: समाजवादी पार्टी नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि अमेरिका बहुत ही शातिर व्यापारी है उसका अपना कोई नहीं है. कोई हिडेन एजेंडा जरूर होगा. जब भी ऐसा कोई समझौता होता है, साइन होती है. फाइलों की अदला-बदली की जाती है लेकिन इसमें सब कुछ सीक्रेट है.

February 3, 202611:12 IST

 Sansad Budget Session Live: हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित.

Sansad Budget Session Live: हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित. इस बीच राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ध्यनवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. दोपहर 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे. इस कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

February 3, 202610:35 IST

Loksabha Budget Session Live:  ट्रेड डील देश को निराश करने वाली- कांग्रेस

Loksabha Budget Session Live: कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण ने कहा है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बनी सहमति देश को निराश करने वाली डील है. कहीं ना कहीं अमेरिका ने भारत को मजबूर किया कि हम रूस से जो सस्ता तेल वह खरीदते थे वह ना खरीदें और वेनेजुएला से खरीदें. जब संसद चल रहा था तो संसद के अंदर उसकी घोषणा होनी चाहिए थी. इसकी घोषणा अमेरिका से क्यों हुई.

February 3, 202610:23 IST

Sansad Budget Session Live: लोकसभा में अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बयान संभव

Sansad Budget Session Live:  अमेरिका के साथ सोमवार रात ट्रेड डील को लेकर बनी सहमति को लेकर सरकार मंगलवार को संसद में बयान दे सकती है. सोमवार को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद इस पर सहमति बनी. इस सहमति के बाद अमेरिका ने भारत से अपने आयात पर टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. पहले यह टैरिफ 25 फीसदी और रूस से तेल की खरीद पर 25 फीसदी का जुर्माना लगाया गया था. अमेरिका ने जुर्माना की खत्म करने की बात कही है.

February 3, 202610:19 IST

India-America Trade Deal Live: संसद भवन में एनडीए ने पीएम मोदी का किया स्वागत

India-America Trade Deal Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अगल-अलग देशों के साथ बीते कुछ महीनों में बड़ी-बड़ी ट्रेड डील की है. भारत के लिए यह एक बड़ी सफलता है. बीती रात ही अमेरिका के साथ ट्रेड पर सहमति बनी है. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया है. अमेरिका के साथ डील पर पीएम मोदी का एनसीपी नेता प्रफुल पटेल ने माला पहनाकर स्वागत किया.

First Published :

February 03, 2026, 10:14 IST

homenation

लोकसभा में राहुल गांधी का भाषण शुरू, चीन के मुद्दे को फिर उठाया, हंगामा

Read Full Article at Source