Sansad Budget Session Live: भारत-अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार दे सकती है बयान

1 hour ago

Last Updated:February 03, 2026, 10:14 IST

 भारत-अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार दे सकती है बयान

सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी के एक दावे पर भारी हंगामा हुआ था. फोटो- पीटीआई

Sansad Budget Session Live: संसद का बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर मंगलवार को भी चर्चा जारी रहेगी. इस बीच सोमवार को लोकसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा देखा गया था. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में एक अप्रकाशित पुस्तक के हवाले से भारत-चीन के रिश्तों को लेकर कुछ दावे किए थे. इस कारण सदन में भारी हंगामा देखा गया. इस बीच सोमवार रात में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति और अमेरिकी टैरिफ दर को घटाकर 18 फीसदी किए जाने की घटना छाई हुई है. सरकार इस डील को फादर ऑफ ऑल डील करार दे रही है. इस बीच विपक्ष भी इस संभावित डील में अपने हिसाब से खामियां तलाश रहा है. ऐसी संभावना है कि सरकार इस संभावित डील को लेकर सदन में बयान दे. ऐसे में मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की संभावना है.

First Published :

February 03, 2026, 10:14 IST

homenation

Sansad Budget Session Live: भारत-अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार दे सकती है बयान

Read Full Article at Source