Share Market Live : बजट से निराश दिखा शेयर बाजार, शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्‍स 300 अंक टूटा

1 hour ago

Last Updated:February 01, 2026, 14:50 IST

Share Market : शेयर बाजार आज बजट होने की वजह से रविवार को भी खुला है. निवेशकों का रुख तो पॉजिटिव दिख रहा है, लेकिन सभी को बजट का इंतजार है.

 बजट से निराश बाजार, शुरुआती बढ़त के बाद 300 अंक टूटाबजट से पहले शेयर बाजार में मामूली उछाल दिख रहा है.

नई दिल्‍ली. बजट का ऐलान शुरू होते ही शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ गई. सुबह से ही बजट पर निगाह गड़ाए बैठे निवेशकों को निराशा हाथ लगी है. यही वजह रही कि एक समय 100 अंकों की तेजी पर दिख रहा सेंसेक्‍स 300 अंकों की गिरावट पर दिखने लगा है. निफ्टी में भी करीब 70 अंकों की गिरावट दिखी. हालांकि, बाद में थोड़ा सुधार के साथ सेंसक्‍स 100 अंकों की गिरावट पर कारोबार करता दिखा.

इससे पहले, सेंसेक्‍स आज सुबह 9.55 बजे 45 अंकों के उछाल के साथ 82,315 पर ट्रेड कर रहा था. एक समय तो इसमें 110 अंकों का उछाल दिख रहा था, लेकिन निवेशक अभी ठिठके हुए हैं, जिससे थोड़ा-बहुत ही उतार-चढ़ाव दिख रहा है. निफ्टी भी आज सुबह 15 अंकों के उछाल के साथ 23,320 पर ट्रेड कर रहा था. एक्‍सपर्ट का अनुमान है कि निवेशक अभी बजट का इंतजार कर रहे हैं. उसी के साथ आज के बाजार की दिशा तय होगी. फिलहाल यही अनुमान है कि आज बाजार हरे निशान पर बंद होगा.

इन 9 शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

Larsen & Toubro : इन्‍फ्रा सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनी लार्सन टूब्रो को आज निवेश के लिए हॉट स्‍टॉक माना जा रहा है. एक्‍सपर्ट ने इसका टार्गेट बढ़ाकर 4,600 रुपये कर दिया है. SBI Life Insurance Company : एसबीआई की इंश्‍योरेंस कंपनी को भी आज हॉट स्‍पॉट माना जा रहा है और निवेशक इस पर दांव लगा सकते हैं. एक्‍सपर्ट ने भी इसका टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 2,750 रुपये कर दिया है. KNR Constructions : निर्माण सेक्‍टर की कंपनी केएनआर कंस्‍ट्रक्‍शन को भी आज निवेश करने वाले स्‍टॉक में माना जा रहा है. एक्‍सपर्ट का कहना है क‍ि सरकार का जोर इन्‍फ्रा सेक्‍टर है और इस कंपनी को फायदा मिल सकता है. इसके शेयरों का टार्गेट प्राइस 240 रुपये कर दिया गया है. Jupiter Wagons : विकसित भारत मिशन के तहत रेलवे के लिए काम करने वाली इस कंपनी को भी आज बजट ऐलान से फायदा हो सकता है. एक्‍सपर्ट का कहना है कि इस स्‍टॉक का टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 355 रुपये कर दिया गया है. Garden Reach Shipbuilders and Engineers : शिपिंग सेक्‍टर में काम करने वाली इस कंपनी को बजट ऐलान से काफी उम्‍मीदें हैं. इसका टार्गेट प्राइस 3,110 रुपये पहुंच गया है. Hindustan Aeronautics : बजट में एक बार फिर रक्षा क्षेत्र को बड़े अलोकेशन की उम्‍मीद है. माना जा रहा है कि 2.3 लाख करोड़ रुपये का आवंटन आज हो सकता है, जिसका फायदा इस सरकारी कंपनी को भी मिलेगा. एक्‍सपर्ट ने इसका टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 5,585 रुपये कर दिया है. TVS Motor Company : टीवीएस मोटर्स ने भी पिछली तिमाही में जबरदस्‍त प्रदर्शन किया है. कंपनी का टैक्‍स पूर्व मुनाफा 57 फीसदी बढ़ा है. इसका टार्गेट प्राइस भी बढ़ाकर 4,350 रुपये कर दिया है. Waaree Energies : वारी इनरजीज में भी सालाना आधार पर 118 फीसदी का उछाल दिख रहा है. एक्‍सपर्ट का मानना है कि बजट के बाद इसमें तेजी की पूरी उम्‍मीद है. इसका टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 3,849 रुपये कर दिया गया है. TD Power Systems : ऊर्जा सप्‍लाई सेक्‍टर में काम करने वाली इस कंपनी को बजट ऐलान के बाद काफी फायदा मिलने की उम्‍मीद है. यही वजह है कि एक्‍सपर्ट ने इसका टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 911 रुपये कर दिया गया है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 01, 2026, 10:04 IST

homebusiness

Share Market Live : बजट से निराश बाजार, शुरुआती बढ़त के बाद 300 अंक टूटा

Read Full Article at Source