Supreme Court SIR LIVE: अभिषेक मनु सिंघवी और श्याम दीवान... SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, ममता बनर्जी भी मौजूद

1 hour ago

Last Updated:February 04, 2026, 13:07 IST

Supreme Court SIR LIVE: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोर्ट में मौजूद हैं और अपने वकीलों के साथ कार्यवाही में हिस्सा ले रही हैं. मामले की सुनवाई CJI जस्टिस सूर्यकांत की बेंच कर रही है, जिसमें जस्टिस जॉयमल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली शामिल हैं. इस हाई-प्रोफाइल केस पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं.

 सिंघवी-दीवान...ममता संग वकीलों की फौज, SIR केस में सुप्रीम सुनवाई शुरूZoom

बंगाल में SIR को लेकर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ SC में याचिका दायर की है. (फोटो PTI)

Supreme Court SIR LIVE: पश्चिम बंगाल की सियासत अब सुप्रीम कोर्ट के अंदर पहुंच चुकी है. राज्य में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब संवैधानिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कोर्ट में मौजूद हैं और अपनी लीगल टीम के साथ मामले की सुनवाई में हिस्सा ले रही हैं. यह मामला चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों और चुनाव आयोग की भूमिका से जुड़े अहम सवाल खड़े कर रहा है. CJI जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है, जिस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है.

पढ़ें सुनवाई पर लाइव अपडेट: 

Supreme Court SIR LIVE: पश्चिम बंगाल के SIR से जुड़े मामले की सुनवाई शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब अपने वकील के साथ आगे खड़ी हैं और कार्यवाही में मौजूद हैं. इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की नियमित बेंच कर रही है. इसमें जस्टिस जॉयमल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी शामिल हैं.

Supreme Court SIR LIVE: ममता बनर्जी बनाम चुनाव आयोग मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी. इसमें जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल हैं. बेंच जल्द ही बैठने वाली है और कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोर्ट नंबर-1 में मौजूद हैं, जहां वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान उनके पक्ष में पैरवी करेंगे. वहीं वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी भी कोर्ट नंबर-1 पहुंच चुके हैं. इससे सुनवाई को लेकर हलचल और तेज हो गई है.

Supreme Court SIR LIVE: सुप्रीम कोर्ट में अभी मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) की बेंच नहीं बैठी है. इसके चलते कार्यवाही शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है. संबंधित मामले की सुनवाई बेंच के बैठने के बाद शुरू होगी और इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Supreme Court SIR LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी हैं और तय कार्यक्रम के अनुसार कोर्ट की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी. उनके सुप्रीम कोर्ट पहुंचने को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है और संबंधित मामले की सुनवाई पर सबकी नजर बनी हुई है.

Supreme Court SIR LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हो गई हैं. वह तय समय पर कोर्ट पहुंचकर निर्धारित सुनवाई और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जहां उनके पहुंचने को लेकर सियासी हलकों में भी हलचल बनी हुई है.

Supreme Court SIR LIVE: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह 10 बजे 181 साउथ एवेन्यू स्थित आवास से सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना होंगी. वह सुबह करीब 10:30 बजे तक कोर्ट नंबर-1 में मौजूद रहेंगी, जहां निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेंगी.

Supreme Court SIR LIVE: सुप्रीम कोर्ट से निकलने के बाद ममता बनर्जी दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी. उनका चार्टर्ड विमान दोपहर 2 से 3 बजे के बीच कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा.

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार इस मामले ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि SIR प्रक्रिया के जरिए लाखों मतदाताओं के वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश हो रही है. उन्होंने आयोग पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप भी लगाया है. सुप्रीम कोर्ट की बेंच इस संवेदनशील मामले पर सुनवाई करने जा रही है. इस सुनवाई पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं. यह फैसला सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि देश की चुनावी प्रक्रियाओं पर भी बड़ा असर डाल सकता है.

SIR विवाद आखिर है क्या?

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन वोटर लिस्ट की जांच और संशोधन की प्रक्रिया है. चुनाव आयोग का कहना है कि इसका मकसद वोटर लिस्ट को साफ और सटीक बनाना है. लेकिन ममता बनर्जी और टीएमसी नेताओं का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए असली मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं. खासकर समाज के कमजोर और हाशिए पर रहने वाले वर्गों को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है. इसी वजह से यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है.

क्या ममता बनर्जी खुद सुप्रीम कोर्ट में जिरह कर सकती हैं?

भारतीय कानून के तहत कोई भी व्यक्ति अपने केस में खुद पक्ष रख सकता है. अगर ममता बनर्जी ऐसा करती हैं तो यह बेहद असाधारण और ऐतिहासिक घटना होगी. हालांकि आमतौर पर संवैधानिक मामलों में वरिष्ठ वकील पक्ष रखते हैं. लेकिन राजनीतिक संदेश और जनसंपर्क के नजरिए से ममता बनर्जी का खुद अदालत में खड़ा होना बड़ा कदम माना जा सकता है. इससे राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है.

इस मामले का चुनावी राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है?

यह विवाद बंगाल विधानसभा चुनाव की दिशा तय कर सकता है. अगर सुप्रीम कोर्ट SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाता है तो चुनाव आयोग को प्रक्रिया में बदलाव करना पड़ सकता है. वहीं अगर आयोग का पक्ष मजबूत रहता है तो TMC इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता के बीच ले जा सकती है. दोनों ही स्थिति में यह मामला चुनावी माहौल को और ज्यादा गर्म कर सकता है.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें

First Published :

February 04, 2026, 09:38 IST

homenation

LIVE: सिंघवी-दीवान...ममता संग वकीलों की फौज, SIR केस में सुप्रीम सुनवाई शुरू

Read Full Article at Source