Tips for flower cultivation in winter: सर्दी के मौसम में तापमान गिरने से फूलों के पौधों पर फूल कम आने लगते है और उनकी चमक भी घट जाती है. जिससे किसानों को नुकसान होता है. सहारनपुर और पश्चिमी यूपी में गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा जैसे फूल उगाने वाले किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आई.के. कुशवाहा ने अहम सलाह दी है. उन्होंने बताया कि सर्दियों में फूलों की फसल में ज्यादा पानी न दें, क्योंकि इससे गलन की समस्या बढ़ती है. मिट्टी में बेंटोनाइट सल्फर और संतुलित मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंट जैसे बोरान, जिंक, कॉपर, सल्फर और NPK का प्रयोग जरूरी है. फूलों में गलन से बचाव के लिए कार्बेंडाजिम + मैनकोजेब (3 ग्राम प्रति लीटर पानी) का छिड़काव करें. इन उपायों से फूलों की चमक और उत्पादन दोनों बढ़ेंगे.
Tips and Tricks: सर्दी में पौधों पर कम आ रहे हैं फूल? तो ये उपाय अपनाएं, लहलहाएगी आपकी फूलों की बगिया
3 weeks ago
- Homepage
- News in Hindi
- Tips and Tricks: सर्दी में पौधों पर कम आ रहे हैं फूल? तो ये उपाय अपनाएं, लहलहाएगी आपकी फूलों की बगिया


