Valentine’s Day Love story: क्या ये संभव है कि किसी जिम्मेदार पद पर बैठा अधेड़ आदमी, अपनी जिम्मेदारियां भूलकर रासलीला रचाने लगे. वो भी खुद से आधी उम्र की पर्सनल सेकेट्री जिसने बतौर इंटर्न करियर शुरु किया हो. ये कोई कल्पना नहीं बल्कि वो रियल स्टोरी है, जिसके चक्कर में इसके किरदार जगहंसाई का शिकार हो रहे हैं. बात नाटो के ब्रिटिश एबेंसडर की जो अपनी पीए से प्यार की पेंच लड़ाने के लिए देश-दुनिया की सुरक्षा जैसी अहम जिम्मेदारी निभाने के बजाए उसके साथ बावरा बनकर घूमने लगे.
'उम्र 55 की दिल बचपन का'
ये सच्ची कहानी ब्रिटेन के 55 साल के NATO एंबैसडर लेप्स्ली की है, जो इटली की कोर्टिनी के साथ अपनी प्रेम कहानी को लेकर बदनाम हो गए. लेप्स्ली को 23 साल छोटी प्रेमिका कोर्टनी के साथ आलीशान सरकारी घर में मौज-मस्ती करना बंद करने के लिए कहा गया तो शुरुआत में उनके होश उड़ गए, हांलाकि अपनी हरकतों से वो फिर भी बाज नहीं आए. दुनिया की परवाह किए बगैर वो अपनी खूबसूरत, कमसिन माशूका के चारों ओर घड़ी-घड़ी चक्कर लगाकर नाचते रहे. लेप्स्ली को काम पर फोकस करने की सलाह मिली, जब वो बाज नहीं आए तो उनकी शराफत की धज्जियां उड़ने लगीं. कहावत है कि 'भूख न जाने जूठा भात, इश्क न जाने जात-कुजात'. लिहाजा 'नॉटी आफ्टर फिफ्टी हुए मिस्टर लेप्स्ली गलत वजहों से पहले पश्चिमी जगत की सुर्खियों में आ गए.
एंटर्न को बनाया प्रेमिका
'उम्र पचपन की और दिल बचपन का' वाली कथित लव स्टोरी की शुरुआत साल 2023 में नाटो दफ्तर से होती है. एंबेसडर साहब के केबिन में नई एंटर्न, पर्सलन असिस्टेंट बनकर पहुंचती है. कोर्टनी को देखते ही सुध-बुध खो देने वाले लेप्स्ली की हरकतों को शुरू में लोगों ने इग्नोर किया. इसे बॉस और एम्प्लाई के बीच बॉन्डिंग बढ़ाने की एक्सरसाइज माना गया, लेकिन मिस्टर एंबेसडर युवा पीए के साथ खुल्लम खुल्ला क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए तो UK ही नहीं EU से लेकर पूरे 'NATO' मोहल्ले तक हल्ला हो गया.
कैसे बढ़ी कहानी
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक लेप्स्ली ने कथित तौर पर 2022 में ब्रसेल्स जाने से पहले अपनी पत्नी को छोड़ दिया और असिस्टेंट फ्रांसेस्का कॉर्टिनी, दाएं को डेट करने लगे. इश्क की खुमारी का भूत तो देखिए अभी सालभर पहले ही मिस्टर एंबैसडर की नौकरी जाते-जाते बची थी, क्योंकि 2021 में रक्षा मंत्रालय से टॉप सीक्रेट पेपर्स लेकर वो केंट के एक बस स्टॉप पर छोड़ आए थे.
खैर-खून-खांसी-खुशी, बैर, प्रीत, मधुपान रहिमन दाबे ना दबे जानत सकल जहान. ये 6 चीजें जितना छुपाई जाएं, उतनी ही उबाल मारकर बाहर आती हैं. इसलिए एंबैसडर की प्रेम कहानियों और मुलाकातों के किस्से 'तिल को ताड़' बनाकर पेश किए जाने लगे. कुछ तो बात रही होगी, क्योंकि चिंगारी के बिना धुआं नहीं उठता. उन्हें कोर्टनी को छोड़कर काम पर फोकस बढ़ाने को कहा गया तो मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
कौन हैं लेप्स्ली?
लेप्स्ली के 20-20 साल के दो जवान बालिग बेटे हैं. उन्हें NATO में UK एम्बेसडर के तौर पर प्रमोट किया गया था, 2025 में वो इस पद पर स्थाई रूप से तैनात हुए तो गाड़ी-बंगला सब मिलने लगा. इसे वो अपने एक सीनियर अफसर के साथ शेयर करते थे, लेकिन मौका देखते ही पीए को अपने घर ले आते थे.
नौकरी सेफ है
सूत्रों का कहना है कि उनका रोमांस NATO नियमों के आड़े नहीं आता. हालांकि ब्रिटिश मिलिट्री के उलट, इस पोस्ट की शर्तों में रोमांटिक रिश्तों पर रोक नहीं है. जबकि इन्हीं आरोपों के चलते ब्रिटिश रॉयल नेवी के पूर्व हेड, बेन को पिछले साल सबऑर्डिनेट के साथ अफेयर के लिए नौकरी से निकालकर एडमिरल रैंक छीन लिया गया था.

3 hours ago
