Kerala Style Onion Pakoda Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ चटपटा और नया मिल जाए, तो दिन बन जाता है. मिथिला के लोग अब पारंपरिक पकोड़ों को छोड़ 'केरला स्टाइल प्याज पकोड़ा' (उल्ली वड़ा) के दीवाने हो रहे हैं. यह रेसिपी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि इसका क्रिस्पी स्वाद घर के हर सदस्य को पसंद आएगा. इस पकोड़े की खासियत यह है कि इसमें पानी का उपयोग बिल्कुल नहीं होता. बारीक कटे प्याज में अदरक, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता मिलाकर हाथ से तब तक मैश किया जाता है जब तक प्याज अपना पानी न छोड़ दे. फिर इसमें मैदा और बेसन का बराबर मिश्रण (2-2 बड़े चम्मच) और मसाले मिलाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है. बेहतर स्वाद के लिए इसे नारियल तेल में तलें और केले के पत्ते पर परोसें. कड़ी पत्ता और क्रश किया हुआ अदरक इसे एक अनोखा फ्लेवर देता है. तो देर किस बात की? आज ही अपनी रसोई में 'उत्तर-दक्षिण' के इस मेल का लुत्फ उठाएं.
Video: बिना पानी की एक भी बूंद डाले तैयार करें केरल का जादुई पकोड़ा! चाय के साथ स्वाद होगा खास
4 weeks ago
- Homepage
- News in Hindi
- Video: बिना पानी की एक भी बूंद डाले तैयार करें केरल का जादुई पकोड़ा! चाय के साथ स्वाद होगा खास


