VIDEO: यू आर ए ग्रेट स्टोरी टेलर मैम! जया बच्चन ने सीतारमण पर कसा तंज, फिर भड़ककर बोलीं- डोंट डू दिस

VIDEO: यू आर ए ग्रेट स्टोरी टेलर मैम! जया बच्चन ने सीतारमण पर कसा तंज, फिर भड़ककर बोलीं- डोंट डू दिस
राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान गहमागहमी देखने को मिली. समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब पसंद नहीं आया. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, 'अगर आप जो मैंने कहा उसको अगर ठीक से पढ़ें आपने बहुत अच्छा अच्छा जवाब दिया. यू अरे ए ग्रेट स्टोरी टेलर मैम! कॉन्गरेचुलेशंस, लेकिन मैंने टिकट की बात की है.' इस बीच सत्ता पक्ष से कुछ शोर हुआ तो जया तमतमा गईं. उन्होंने कहा, 'देखिए मैं चुपचाप खड़ी थी आप लोग… डोंट डू दिस. सर यू प्लीज गेट द हाउस इन ऑर्डर.' इसके बाद सपा सांसद ने कहा कि हम लोग (एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री) देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से हैं. जब निर्मला ने जवाब देना शुरू किया तो फिर विपक्षी सीटों से शोर-शराबा होने लगा. इस पर उनका पारा भी चढ़ गया. वित्त मंत्री ने कहा कि 'एक सदस्य ने सवाल पूछा है और मैं उस सवाल का जवाब देने को राजी हूं. इससे बाकी सदस्यों को क्या तकलीफ है?'
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago
