Last Updated:February 14, 2026, 18:08 IST
IMD Weather Warning: मौसम बिगड़ने वाला है. पहले गर्मी फिर उसके बाद बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में पारा तेजी से चढ़ना शुरू कर दिया है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में हलचल की वजह से दक्षिणी भारत से लेकर श्रीलंका तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार और सोमवार से कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. बारिश का असर श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर भी पड़ सकता है.
एक बार फिर से मौसम से मौसम रंग बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में भीषण गर्मी और उमस देखने को मिल सकती है, तो कई राज्यों में हल्की धुंध और ठंड का मिलाजुला असर दिखेगा. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है.<br />गर्मी के दिन में लड़कियों के लिए छाता बना सहारा.
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई तटीय राज्यों के साथ-साथ इंडो-गंगा के मैदानी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 15 तारीख को पूर्वी तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है. साथ ही इसका असर, श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर इसका असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कोलंबो में 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने उत्तरी भारत के लिए भी मौसम की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17-18 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मौसम विभाग के अनुसार, 16 तारीख तक पश्चिमी तटीय हिस्सों में, जिसमें कि कोंकण, कर्नाटक और गोवा हैं, गर्म और उमस मौसम रहने की संभावना है. दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. इसकी वजह से अगले 48 घंटों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और आसपास के क्षेत्रों में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जो बारिश लेकर आ सकता है.
मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में और 16-18 फरवरी के दौरान दक्षिण भारीय हिस्से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि इसके असर से अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के बीच के हिस्सों और उससे सटे इक्वेटोरियल हिंद महासागर के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. जिसकी वजह से कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.
आईएमडी ने दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन की बात की, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. आज यानी कि शनिवार 14 फरवरी 2026 को भी उसी इलाके में बना रहा.
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि इसके असर से अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के बीच के हिस्सों और उससे सटे इक्वेटोरियल हिंद महासागर के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. जिसकी वजह से कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
First Published :
February 14, 2026, 18:08 IST

1 hour ago
