इंस्टा पर दोस्ती, फिर प्रेम में फंसाया, 13 साल की लड़की से दरिंदे ने किया रेप

4 weeks ago

मुंबई: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी के बाद अब महाराष्ट्र की राजधानी से हैरान करने वाली खबर आई है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक शख्स ने दोस्ती की आड़ में एक लड़की की आबरू लूट ली. पहले तो उस शख्स ने 13 साल की मासूम संग सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद उसे होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया. पुलिस की मानें तो उस आरोपी दरिंदे को को गिरफ्तार कर लिया है. 21 साल के दरिंद पर 13 वर्षीय लड़की के साथ रेप करने का आरोप है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी की लड़की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर हुई थी. वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक उसे गुजरात ले गया. वहां भी उसने लड़की से बलात्कार किया. आरोपी शहर के गोरेगांव इलाके में एक होटल में काम करता है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लड़की कुछ दिनों बाद खुद ही घर लौट आई. इसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार को बताया. उसने बताया कि कैसे आरोपी नेल उसके साथ पहले अंधेरी में रेप किया और फिर गुजरात में भी रेप किया.

मुंबई पुलिस ने बताया कि लड़की ने इंस्टाग्राम पर आरोपी की तस्वीर दिखाई. इसके बाद परिवार ने वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. अपहरण और बलात्कार के आरोप में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद, मंगलवार को आरोपी युवक को पकड़ लिया गया पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Tags: Crime News, Girl rape, Maharashtra News, Mumbai News

FIRST PUBLISHED :

August 22, 2024, 07:39 IST

Read Full Article at Source