Last Updated:August 12, 2025, 13:41 IST
Vande Bharat New- देश की पहली वंदेभारत दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी. लेकिन हाल ही में शुरू हुई एक नई वंदेभारत ने पहली का रिकार्ड तोड़ दिया है. जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

नई दिल्ली. देश की पहली वंदेभारत ट्रेन 2019 में दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी, जो पूरे सफर के दौरान 759 किमी. की दूरी तय करती है. इसके बाद देशभर के विभिन्न हिस्सो में 74 वंदेभारत ट्रेनों का ऑपरेशंस शुरू हुआ. लेकिन सबसे लंबी देश का रिकार्ड दिल्ली वाराणसी वंदेभारत के नाम रहा. लेकिन हाल में यह रिकार्ड टूट गया. अब देश में सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकार्ड दूसरी वंदेभारत के नाम हो गया, जो बुलेट को भी पीछे छोड़ दिया है.
देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी वंदेभारत एक्सप्रेस को यात्रियों को खूब पसंदआ रही है. यही कारण है कि रेलवे ने दिल्ली वाराणसी वंदेभारत के बाद 74 और वंदेभारत शुरू की. इस तरह कुल इनकी सख्या 75 हो गयी. इनमें भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस भी शुरू हुई.
इस तरह तोड़ेगी रिकार्ड
यह ट्रेन महाराष्ट्र के अजनी (नागपुर) और पुणे के बीच चल रही है, जो सफर के दौरान 881 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है. 12 घंटे में सफर पूरा करेगी. इस तरह पहली वंदेभारत एक्सप्रेस का रिकार्ड 75वीं ने तोड़ा है. इतना ही नहीं बुलेट ट्रेन का भी रिकार्ड तोड़ रही है, क्योंकि बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच केवल 508 किमी. का सफर पूरा करेगी. इस तरह यह वंदेभारत बुलेट से अधिक दूरी तय कर रही है.
पहली बार इन शहरों में पहुंचेगी सबसे लंबी वंदेभारत
देश की सबसे लंबी वंदेभारत कई शहरों को पहली बार कनेक्ट कर रही है. इनमे विदर्भ का सांस्कृतिक शहर शेगांव यानी भगवान गजानंद का मंदिर है, वो पहली बार कनेक्ट हुआ है. इसके अलावा अकोला, अमरावली, जलगांव, भुसावल और अहिल्यानगर भी पहली बार वंदेभारत पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 26101 पुणे से सुबह 6:25 बजे चलेगी और 18:25 बजे अजनी पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 26102 अजनी से सुबह 9:50 बजे चलेगी और 21:50 बजे पुणे पहुंचेगी. यह सप्ताह में 6 दिन चलेगी. इस ट्रेन में 8 कोच (1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 7 चेयर कार) होंगे, जिसमें 590 यात्रियों की बैठने की क्षमता है.
महाराष्ट्र की 12वीं है अजनी–पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस
यह महाराष्ट्र की 12वीं वंदे भारत ट्रेन है, जो नागपुर और पुणे के बीच 73 किमी/घंटा की औसत गति से चलती है. यह 10 स्टेशनों- वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कॉर्ड लाइन पर रुकती है. नागपुर पुणे वंदेभारत ट्रेन शुरू होने से राज्य में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 12 हो गयी है.
यहां दौड़ रही हैं वंदेभारत ट्रेनें
नागपुर–सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
हुबली–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
जालना–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वंदे भारत एक्सप्रेस
बिलासपुर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस
इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–साईनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
Location :
Nagpur,Maharashtra
First Published :
August 12, 2025, 13:41 IST