दिल्ली में कुछ दिन पहले ही कमल नाम के युवक के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी. जिसके बाद अब एक मजदूर के मैनहोल में गिरने से मौत हो गई.रोहिणी में एक मजदूर, बिरजू कुमार, मेनहोल में गिरकर मर गया. यह हादसा रात में हुआ जब बिरजू और उसका साथी सूरज नशे की हालत में वहां से गुजर रहे थे.सूरज ने अगले दिन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और बिरजू का शव निकाला गया.प्रशासन ने अब सभी मेनहोल को ढक्कन लगाकर बंद कर दिया है। यह हादसा प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, क्योंकि पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं लेकिन उनसे सबक नहीं लिया गया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

