अगर आप रांची में रहकर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और जेईई मेन में बहुत अच्छा रैंक नहीं आया है, तो भी आपके पास शानदार मौका है. रांची स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT रांची) एक बेहतरीन सरकारी संस्थान है, जहां 55,000 तक रैंक होने पर भी एडमिशन मिल सकता है. यह कॉलेज बूटी मोड़ में स्थित है और तेजी से अपनी पहचान बना रहा है. यहां कंप्यूटर साइंस जैसे डिमांड वाले कोर्स उपलब्ध हैं. IIIT रांची का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी शानदार है. पिछले साल यहां 85 लाख रुपये का पैकेज एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने दिया था, जो इसे छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

1 hour ago

