Last Updated:February 03, 2026, 15:16 IST
लोकसभा में कागज उछालने पर 6 सांसद सस्पेंड हुए, लोकसभा अध्यक्ष पर कागज फेंकने की घटना चर्चा में रही.

संसद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. राहुल गांधी को टोके जाने से विपक्ष के सांसद इतने नाराज हो गए कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के ऊपर कागज उछाल दिया. इसके बाद स्पीकर ने 6 सांसदों को सस्पेंड कर दिया है. जिन सांसदों पर कार्रवाई की गई है, इनमें कांग्रेस से मणिकम टैगोर, अमरिंदर राजा बडिंंग, गुरजीत औजला, हिब्बी ईडन, किरन रेड्डी और वेंकट रमन शामिल हैं. इन्हें पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है.
संसद में हंगामे और चेयरमैन पर कागज फेंकने के मामले में बीजेपी स्पीकर से शिकायत कर सकती है. हंगामा करने वाले सांसदों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी. गुरजीत औजला, राजा वडिंग और मणिकम टैगोर समेत कुछ अन्य विपक्षी सांसदों के खिलाफ बीजेपी स्पीकर से शिकायत हो सकती है. राहुल गांधी के भाषण के दौरान हुए हंगामे के बीच विपक्षी सांसदों ने चेयर की ओर कागज फेंके थे.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
February 03, 2026, 15:10 IST

1 hour ago
