जब संसद में अचानक टूटा कांच, पीएम मोदी ने थाम लिया नितिन नवीन का हाथ, बोले- 'यह तो शुभ संकेत है'

1 hour ago

Last Updated:February 04, 2026, 18:53 IST

PM Modi News: संसद में एनडीए की बैठक में एक बेहद दिलचस्प वाकया हुआ. जब नेता प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन कर रहे थे, तभी अचानक कांच टूट गया. इस पर पीएम मोदी ने सकारात्मक अंदाज में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का हाथ थामते हुए कहा, 'कांच का टूटना शुभ होता है'. इस बैठक में केंद्रीय बजट 2026 और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा हुई, जिसे विकसित भारत के लिए ऐतिहासिक कदम बताया गया.

'शुभ संकेत है', जब संसद में अचानक टूटा कांच, PM मोदी ने थामा नितिन नवीन का हाथZoom

एनडीए की बैठक में कांच टूटने पर PM मोदी का दिखा अलग अंदाज.

नई दिल्ली: पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की एक अहम बैठक हुई थी. यूं तो इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026 और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन पर चर्चा करना था. लेकिन इस गंभीर चर्चा के बीच एक ऐसा पल आया, जिसने वहां मौजूद सभी मंत्रियों और सांसदों के चेहरों पर मुस्कान ला दी. जब एनडीए नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन की तैयारी कर रहे थे, तभी कुर्सियों या मेज के अरेंजमेंट के दौरान अचानक एक कांच टूट गया. कांच टूटने की आवाज से एक पल के लिए सन्नाटा पसर गया. तभी प्रधानमंत्री मोदी ने माहौल को हल्का करते हुए वहां मौजूद भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हाथ थाम लिया. पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘कांच का टूटना शुभ संकेत होता है’. प्रधानमंत्री की इस सकारात्मक टिप्पणी के बाद पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा और किसी भी तरह की असहजता दूर हो गई.

View this post on Instagram

नितिन नवीन का स्वागत और बजट पर मंथन

इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा सहित एनडीए के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे. हाल ही में चुने गए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भी पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 की खासियतों पर एक प्रेजेंटेशन दी. उन्होंने बताया कि कैसे यह बजट आर्थिक ग्रोथ बढ़ाने और 2047 तक भारत को विकसित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ट्रेड डील और विकसित भारत का रोडमैप

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई हालिया ट्रेड डील की भी जमकर सराहना की गई. सोमवार को हुई यह डील पिछले दस दिनों में भारत की दूसरी बड़ी ट्रेड डील है. प्रधानमंत्री ने बजट की तारीफ करते हुए इसे ‘अपार अवसरों का हाईवे’ बताया है. बैठक में यह गाइडलाइंस भी जारी की गईं कि कैसे बजट के फायदों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए और भविष्य का रोडमैप तैयार किया जाए.

About the Author

Deepak Verma

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 04, 2026, 18:52 IST

homenation

'शुभ संकेत है', जब संसद में अचानक टूटा कांच, PM मोदी ने थामा नितिन नवीन का हाथ

Read Full Article at Source