'जिस दीए को तूफां में जलना होगा, उसे संभल‑संभल के चलना होगा', शशि थरूर की चोट कितनी गंभीर?

2 hours ago

Last Updated:February 05, 2026, 06:23 IST

Shashi Tharoor News: संसद परिसर में आज एक अचानक हुई घटना ने सबका ध्यान खींचा. कांग्रेस सांसद शशि थरूर सीढ़ियां उतरते समय अचानक फिसल गए. उन्हें गिरता देख वहां मौजूद कर्मचारी और साथी सांसद तुरंत मदद के लिए दौड़े. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सहारा दिया और सुरक्षित उठाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सांसदों के बीच आपसी सौहार्द दिखाई दिया.

'जिस दीए को तूफां में जलना होगा, उसे संभल‑संभल के चलना होगा', थरूर का पोस्टZoom

'जिस दीए को तूफां में जलना होगा, उसे संभल‑संभल के चलना होगा', शशि थरूर ने शेयर किया वीडियो

संसद भवन परिसर में हुए एक घटनाक्रम की खूब चर्चा हो रही है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद परिसर की सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए लड़खड़ाए और उन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संभाला. इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद परिसर की सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही उन्होंने सीढ़ी पर पैर रखा, थरूर फिसल गए.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उनके बगल में खड़े थे और वे तुरंत थरूर को उठने में मदद करने लगे. इसके बाद दोनों में थोड़ी सी बातचीत भी हुई. इसके बाद अखिलेश यादव थरूर का हाथ पकड़कर कुछ सीढ़ियों से उतरते दिखाई दिए. इसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कई लोगों ने चिंता व्यक्त की थी. अब इस वीडियो को खुद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, ‘जिस दीए को तूफां में जलना होगा, उसे संभल‑संभल के चलना होगा. मैं ठीक हूं.’ थरूर के इस बयान के अब राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. उन्होंने एक और पोस्ट किया है और अपनी चोट पर अपडेट दिया.

थरूर ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘संसद की सीढ़ियों से उतरते समय एक सीढ़ी छूट जाने से थोड़ा गिर गया. अभी भी थोड़ा दर्द है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कुछ टूटा है, बस टखने में मोच आ गई है और कुछ उंगलियों पर चोट लगी है. उम्मीद है, कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगा. शाम 4 से 7:30 बजे तक (दो राजदूतों सहित) अपने घर के ऑफिस में पैर को स्टूल पर रखकर कई मीटिंग्स कीं. यह पक्का करने के लिए कि कोई फ्रैक्चर नहीं है, कल एक्स-रे करवाऊंगा. बस कुछ जगहों पर दर्द है, जिसमें थोड़ी ईगो को भी चोट लगी है.’

Took a bit of a tumble by missing a step when coming down the Parliament stairs. A bit of pain still, but I don’t think I’ve broken anything, just twisted the ankle and bruised some… https://t.co/gDhMMV8cu9

संसद भवन में हुई एक और घटना की दिनभर चर्चा रही. संसद परिसर में बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक हो गई. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो, तुम वापस आओगे.

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा. हालांकि, राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन बिना हाथ मिलाए रवनीत सिंह बिट्टू चले गए. इस पूरे मामले को लेकर भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है. बिट्टू को गद्दार कहे जाने पर दिल्ली के सात भाजपा सांसदों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को निंदनीय करार दिया है. भाजपा सांसदों का दावा है कि राहुल गांधी ने सिख समुदाय की अस्मिता पर सीधा प्रहार किया है.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें

First Published :

February 05, 2026, 06:23 IST

homenation

'जिस दीए को तूफां में जलना होगा, उसे संभल‑संभल के चलना होगा', थरूर का पोस्ट

Read Full Article at Source