टैरिफ 18 फीसदी होने पर क्या भारत और अमेरिका के रिश्ते अब पहले जैसे सुधरेंगे? बताएं अपनी राय

1 hour ago

Last Updated:February 03, 2026, 13:49 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने ट्रेड डील का ऐलान. इस फैसले को दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की तरह देखा जा रहा है. लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ टैरिफ घटने से भारत-अमेरिका के रिश्ते वाकई पहले जैसे मजबूत हो जाएंगे? अपनी राय दीजिए...

ट्रंप ने घटाया टैरिफ, क्या अब पटरी पर लौटेंगे भारत-US संबंध? बताएं अपनी रायडोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगने वाले अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान किया.

अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. यह फैसला भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक राहत माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद आए इस फैसले को दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की तरह देखा जा रहा है. लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ टैरिफ घटने से भारत-अमेरिका के रिश्ते वाकई पहले जैसे मजबूत हो जाएंगे?

हाल के महीनों में भारत-अमेरिका संबंधों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. ट्रेड टैरिफ, रूसी तेल की खरीद, ग्लोबल जियो-पॉलिटिक्स और रणनीतिक हितों को लेकर दोनों देशों के बीच कई बार मतभेद भी सामने आए. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ एक तरह का ट्रेड वार छेड़ते हुए पहले 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया था और फिर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 फीसदी का अतिरिक्त टैक्स लगाने का ऐलान किया है. इस तरह अमेरिका को एक्सपोर्ट होने वाले भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया था.

ऐसे में टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करना निश्चित रूप से एक पॉजिटिव संकेत है, खासकर ‘मेक इन इंडिया’ और भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए. इस फैसले से टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, फार्मा, ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर को बड़ा फायदा मिल सकता है. भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा आसान होगी और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा. वहीं अमेरिका को भारत जैसे बड़े बाजार तक बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है.

लेकिन सवाल यह भी है कि क्या यह रिश्ता सिर्फ ट्रेड तक सीमित रहेगा? क्या रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन के बढ़ते प्रभाव जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों देशों की सोच एक जैसी होगी? ऐसे में आपसे सवाल है कि कि आप इस डील को किस तरह देखते हैं. क्या 18 फीसदी टैरिफ से भारत-अमेरिका रिश्तों में पुरानी गर्मजोशी लौट आएगी? क्या यह सिर्फ एक ट्रेड डील है या लंबे समय की रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत? क्या भारत को अमेरिका के साथ और ज्यादा नजदीकी बढ़ानी चाहिए, या संतुलन बनाए रखना जरूरी है? इस पर अपनी राय हमें बताएं…

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 03, 2026, 13:47 IST

homenation

ट्रंप ने घटाया टैरिफ, क्या अब पटरी पर लौटेंगे भारत-US संबंध? बताएं अपनी राय

Read Full Article at Source