पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब का बदला हुआ लुक वायरल:सोशल मीडिया यूजर्स बो

1 hour ago

लाहौर2 मिनट पहले

कॉपी लिंक

पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी PML-N की सीनियर नेता मरियम औरंगजेब इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है लाहौर में हुई शादी में उनका बदला हुआ लुक।

यह शादी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती और मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की थी। मरियम औरंगजेब यहां मेहमान के तौर पर शामिल हुई थीं।

जुनैद सफदर की शादी शंजे अली रोहैल से लाहौर में धूमधाम से हुई थी। हालांकि, शादी से ज्यादा चर्चा मरियम औरंगजेब की तस्वीरों को लेकर हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में मरियम औरंगजेब पहले के मुकाबले ज्यादा स्लिम, शार्प फेस फीचर्स और बदले हुए लुक में नजर आईं। कई यूजर्स ने उनकी “ग्लो” और फिटनेस की तारीफ की।

मरियम के वायरल लुक से जुड़ी तस्वीरें…

तस्वीर में मरियम औरंगजेब (बीच में) एक सुनहरे रंग की ड्रेस में नजर आ रही है।

तस्वीर में मरियम औरंगजेब (बीच में) एक सुनहरे रंग की ड्रेस में नजर आ रही है।

तस्वीर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (दाएं) और मरियम (बाएं) की है।

तस्वीर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (दाएं) और मरियम (बाएं) की है।

मरियम (बाएं से तीसरे) तीन अन्य महिलाओं के साथ एक सेल्फी में नजर आ रही हैं।

मरियम (बाएं से तीसरे) तीन अन्य महिलाओं के साथ एक सेल्फी में नजर आ रही हैं।

मरियम के लुक को लेकर सवाल भी उठे

सोशल मीडिया पर कई लोगों उनके लुक में आए बदलाव को लेकर सवाल भी उठाए। यूजर्स ने यह अटकलें भी लगाईं कि मरियम औरंगजेब ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई हो सकती है।

कॉस्मेटिक सर्जरी एक मेडिकल प्रक्रिया होती है, जिसमें किसी व्यक्ति के चेहरे या शरीर की बनावट और दिखावट ( को बेहतर या बदलने के लिए इलाज किया जाता है। इसका मकसद बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि लुक में बदलाव या सुधार करना होता है।

हालांकि, मरियम को लेकर इस तरह की किसी भी अटकल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मरियम औरंगजेब कौन हैं?

45 वर्षीय मरियम औरंगजेब 2013 से पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज से जुड़ी हुई हैं। वह इस समय पंजाब सरकार में सीनियर मंत्री हैं।

उनके पास सूचना, पर्यावरण संरक्षण, योजना, वन, मत्स्य पालन, वन्यजीव और विशेष पहलों जैसे अहम विभाग हैं। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पर्यटन, पुरातत्व और संग्रहालयों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Read Full Article at Source