भारत-चीन ने कर दिया गजब खेल, आस-पास भी नहीं अमेरिका, यह डेटा देखकर माथा पीट लेंगे डोनाल्ड ट्रंप

4 weeks ago

Last Updated:January 31, 2026, 14:04 IST

एलन मस्क की तरफ से शेयर इस पोस्ट में 2026 की वैश्विक रीयल जीडीपी ग्रोथ में योगदान के आंकड़े दिए गए हैं. इसमें चीन और भारत ने मिलकर ऐसा कमाल किया है कि अमेरिका जैसी महाशक्ति के होश उड़ गए हैं. मस्क ने एक्स पर ये आंकड़े शेयर करते हुए लिखा है कि 'द बैलेंस ऑफ पावर इज चेंजिंग' यानी वैश्विक शक्ति का संतुलन बदल रहा है.

भारत-चीन ने कर दिया गजब खेल, यह डेटा देखकर माथा पीट लेंगे डोनाल्ड ट्रंपचीन और भारत ने मिलकर ऐसा कमाल किया है कि अमेरिका जैसी महाशक्ति के होश उड़ गए हैं.

दुनिया में शक्ति का संतुलन तेजी से बदल रहा है. वैश्विक अर्थव्यवस्था का खेल अब एशिया के हाथों में आ चुका है और इसका सबसे बड़ा प्रमाण वैश्विक जीडीपी विकास दर के आंकड़े. स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर ये आंकड़े शेयर करते हुए लिखा है कि ‘द बैलेंस ऑफ पावर इज चेंजिंग’ यानी शक्ति का संतुलन बदल रहा है.

एलन मस्क की तरफ से शेयर इस पोस्ट में 2026 की वैश्विक रीयल जीडीपी ग्रोथ में योगदान के आंकड़े दिए गए हैं. इसमें चीन और भारत ने मिलकर ऐसा कमाल किया है कि अमेरिका जैसे महाशक्ति के होश उड़ गए हैं. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के पोस्ट के मुताबिक, वैश्विक जीडीपी में 26.6% योगदान के साथ चीन पहले नंबर पर है, जबकि भारत 17.0% के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. वहीं अमेरिका महज 9.9% शेयर के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गया है.

ये आंकड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMD) के हैं, जो ‘वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स’ नामक अकाउंट ने साझा किए हैं. यह डेटा देखकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे राष्ट्रवादी नेता माथा पीट लेंगे, क्योंकि उनका ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का नारा अब एशियाई दिग्गजों के आगे फीका पड़ता नजर आ रहा है.

लिस्ट में इंडोनेशिया (3.8%), तुर्की (2.2%), नाइजीरिया (1.5%), ब्राजील (1.5%), वियतनाम (1.6%), सऊदी अरब (1.7%) और जर्मनी (0.9%) जैसे देश शामिल हैं. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चीन और भारत मिलकर वैश्विक ग्रोथ का 43.6% हिस्सा संभालेंगे, जबकि पूरा एशिया-पैसिफिक क्षेत्र करीब 50% योगदान देगा.

ये आंकड़े साफ बताते हैं कि आर्थिक महाशक्ति का केंद्र अब पश्चिम से पूर्व की ओर शिफ्ट हो रहा है. अमेरिका, जो कभी वैश्विक अर्थव्यवस्था का इंजन माना जाता था, अब भारत-चीन की जोड़ी के आगे बौना साबित हो रहा है.

मस्क की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां भारतीय यूजर्स इसे देश की जीत के रूप में देख रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘चीन अचानक से ढह जाएगा और भारत इस लिस्ट में टॉप पर होगा.’

यह आंकड़े ऐसे समय पर वायरल हो रहे हैं, जब भारत का केंद्रीय बजट कल यानी 1 फरवरी को पेश होने वाला है. वहीं आईएमएफ के ये अनुमान भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती को रेखांकित करते हैं, जो युवा आबादी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बदौलत हासिल हो रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि बजट में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा, जो वैश्विक ग्रोथ में भारत के योगदान को और बढ़ाएगा.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 31, 2026, 14:04 IST

homeworld

भारत-चीन ने कर दिया गजब खेल, यह डेटा देखकर माथा पीट लेंगे डोनाल्ड ट्रंप

Read Full Article at Source