ममता बनर्जी को क‍िस बात का डर, द‍िल्‍ली में सुरक्षा के ल‍िए बंगाल से मंगा रहीं एक्‍स्‍ट्रा फोर्स

1 hour ago

Last Updated:February 02, 2026, 20:07 IST

दिल्ली पुलिस के कड़े घेरे के बावजूद, ममता बनर्जी को आखिर किस बात का डर सता रहा है कि उन्हें आधी रात को कोलकाता से एक्स्ट्रा फोर्स दिल्ली बुलानी पड़ी? डीएसपी रैंक के अधिकारी और आरएएफ (RAF) की टुकड़ी के साथ बंगाल पुलिस का एक विशेष दस्ता आज रात दिल्ली के लिए कूच कर रहा है. आखिर बंग भवन की सुरक्षा को अचानक 'बुलेटप्रूफ' करने की जरूरत क्यों पड़ी?

ममता को क‍िस बात का डर, द‍िल्‍ली में सुरक्षा के ल‍िए बंगाल से मंगा रहीं फोर्सममता बनर्जी इन द‍िनों द‍िल्‍ली में हैं.

कमलिका सेनगुप्ता
ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच दिल्ली में चल रही तल्खी के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा और दिल्ली स्थित बंगाल सरकार की संपत्तियों की हिफाजत के लिए कोलकाता से अतिरिक्त सुरक्षा बल दिल्ली भेजा जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्थित ‘बंग भवन’ और पश्चिम बंगाल सरकार के अन्य गेस्ट हाउसों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इस मिशन के लिए 20 से 25 जवानों की एक विशेष टुकड़ी आज देर रात दिल्ली के लिए रवाना होगी. इस टीम में केवल साधारण सिपाही ही नहीं, बल्कि एक डीएसपी (DSP) रैंक के अधिकारी, एक इंस्पेक्टर, महिला पुलिसकर्मी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक टीम भी शामिल है.

क्यों पड़ी अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत?
ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग की बैठक का बहिष्कार करने और आयोग को ‘बीजेपी का दलाल’ कहने के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है. माना जा रहा है कि दिल्ली में संभावित विरोध प्रदर्शनों या किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ममता बनर्जी अपनी सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहतीं. यही कारण है कि दिल्ली पुलिस के भरोसे रहने के बजाय उन्होंने बंगाल से अपनी ‘भरोसेमंद’ फोर्स को तैनात करने का निर्णय लिया है.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 02, 2026, 20:07 IST

homenation

ममता को क‍िस बात का डर, द‍िल्‍ली में सुरक्षा के ल‍िए बंगाल से मंगा रहीं फोर्स

Read Full Article at Source