'राहुल गांधी वेनेजुएला की मार‍िया कोर‍िना जैसे, उन्‍हें भी नोबेल मिलेगा'

4 weeks ago

Last Updated:January 03, 2026, 22:06 IST

'राहुल गांधी वेनेजुएला की मार‍िया कोर‍िना जैसे, उन्‍हें भी नोबेल मिलेगा'राशिद अल्वी ने कहा कि राहुल गांधी को भी नोबेल प्राइज मिल सकता है.

नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने राहुल गांधी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी की तुलना वेनेज़ुएला की मशहूर नेता मारिया कोरिना (Maria Corina) से की है. अल्वी ने दावा किया है कि जिस तरह मारिया ने संघर्ष किया, वैसे ही राहुल भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भविष्य में नोबेल प्राइज (Nobel Prize) के हकदार हो सकते हैं. इस बयान के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अल्वी के इस बयान को देश की बदनामी करार दिया है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को ‘अराजकतावादी’ बताया है.

राशिद अल्वी ने मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘मारिया कोरिना ने बहुत मेहनत की और वेनेजुएला में लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी. इसीलिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला’. अल्वी ने कहा कि जो लड़ाई मारिया ने वहां लड़ी, वही राहुल गांधी यहां लड़ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में हालात खराब हैं. यहां डिक्टेटरशिप (Dictatorship) है और संविधान की इज्जत नहीं है.

‘चुनाव आयोग बीजेपी का खिलौना’
अल्वी ने संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन बीजेपी के हाथ का खिलौना बन गया है. राहुल गांधी संविधान को इम्प्लीमेंट करने के लिए ही लड़ रहे हैं. अल्वी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘इसलिए आज नहीं तो कल राहुल गांधी को भी नोबेल प्राइज मिल सकता है.’ उनका मानना है कि राहुल गांधी का संघर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाएगा.

बीजेपी का करारा पलटवार
राशिद अल्वी के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, ‘क्या कहते हैं कांग्रेस के लोग. बीजेपी का विरोध करने के लिए ये देश-विरोध और देश की बदनामी करने से कभी नहीं चूकते.’ पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से अराजकतावादी बन चुकी है.

इंदिरा गांधी की इमरजेंसी की याद दिलाई
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए इतिहास याद दिलाया. उन्होंने कहा, ‘इमरजेंसी तो इंदिरा जी ने लगाई थी, तब भी बीजेपी के नेताओं ने ऐसी बात नहीं की थी.’ बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस नेता विदेशी मंचों और विदेशी नेताओं का उदाहरण देकर भारत के लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं. यह बयानबाजी सिर्फ राहुल गांधी को खुश करने के लिए की जा रही है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 03, 2026, 22:06 IST

homenation

'राहुल गांधी वेनेजुएला की मार‍िया कोर‍िना जैसे, उन्‍हें भी नोबेल मिलेगा'

Read Full Article at Source