वेनेजुएला से सस्ता तेल और अमेरिका से बड़ी ट्रेड डील, क्या है भारत का मास्टरप्लान? MEA ने सब बताया

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

वेनेजुएला से सस्ता तेल, अमेरिका से बड़ी ट्रेड डील… क्या है प्लान? MEA ने बताया

Last Updated:February 20, 2026, 17:20 IST

MEA Media Briefing LIVE: विदेश मंत्रालय ने रूस और वेनेजुएला से तेल आयात पर रुख साफ कर दिया है. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला से तेल खरीद तभी होगी, जब वह फायदेमंद होगा. इसके साथ ही भारत ने ट्रंप की 'बोर्ड ऑफ पीस' पहल का समर्थन किया है और वॉशिंगटन में ऑब्जर्वर के तौर पर हिस्सा लिया. भारत मंडपम में हुए प्रदर्शन पर मंत्रालय ने कहा कि इसका जवाब केवल आयोजक ही दे सकते हैं.

वेनेजुएला से सस्ता तेल, अमेरिका से बड़ी ट्रेड डील… क्या है प्लान? MEA ने बतायाZoom

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल.

नई दिल्ली: साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया कि रूस और वेनेजुएला से तेल आयात को लेकर भारत का स्टैंड पहले जैसा ही अडिग है. भारत अपनी एनर्जी जरूरतों के लिए हर उस विकल्प को एक्सप्लोर कर रहा है, जो देश के लिए ‘कॉमर्शियल वायेबल’ यानी सस्ता और फायदेमंद होगा. जायसवाल ने कहा कि अगर वेनेजुएला से तेल खरीदना आर्थिक रूप से सही रहा, तो भारत निश्चित रूप से इस दिशा में आगे बढ़ेगा. भारत की यह स्वतंत्र नीति दिखाती है कि वह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव में आने वाला नहीं है.

ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ और इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत का क्या स्टैंड है?

भारत ने अंतरराष्ट्रीय शांति की दिशा में सक्रियता दिखाते हुए डोनाल्ड ट्रंप की ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पहल का समर्थन किया है. वॉशिंगटन डीसी में हुई इस अहम बैठक में भारत ने एक ऑब्जर्वर के तौर पर हिस्सा लिया. विदेश मंत्रालय ने फिलिस्तीन के अस्तित्व का समर्थन करते हुए वेस्ट बैंक में इजरायल के विस्तार की कड़ी निंदा की है. प्रवक्ता ने साफ किया कि भारत-अरब लीग मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान भारत ने अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया था. भारत का मानना है कि इस क्षेत्र में शांति तभी संभव है जब सभी पक्षों के अधिकारों का सम्मान किया जाए और बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए.

पाकिस्तान और अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

पाकिस्तान के साथ बिगड़े रिश्तों पर रणधीर जायसवाल ने दोटूक कहा कि सीमा पार से होने वाला आतंकवाद ही सबसे बड़ी समस्या है. जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन पर फल-फूल रहे आतंकी नेटवर्क को खत्म नहीं करता, तब तक सामान्य संबंधों की गुंजाइश कम है.

वहीं दूसरी तरफ, भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को नई ऊंचाई देने की तैयारी चल रही है. अगले हफ्ते भारतीय वार्ताकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ट्रेड डील पर चर्चा के लिए अमेरिका जा रहा है. इसके अलावा क्वॉड शिखर सम्मेलन को लेकर भी मंत्रालय ने कहा कि चारों देशों की आपसी सहूलियत के आधार पर जल्द ही इसकी तारीखें तय कर ली जाएंगी.

About the Author

Deepak Verma

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 20, 2026, 17:14 IST

Read Full Article at Source