वो IAS, जिसके एक फैसले ने बदली तस्वीर, अब हो जाएगी छुट्टी, PMO से लेकर राज्य तक चलता था सिक्का

1 hour ago

नई दिल्ली. साल 2026 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तकरीबन 300 अधिकारी रिटायर हो रहे हैं. भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के आंकड़ों के अनुसार इस साल देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार में तैनात लगभग 300 आईएएस अधिकारी अपनी सेवाओं से रिटायर्ड हो जाएंगे. इनमें से कई अधिकारी ऐसे हैं जो पिछले तीन दशकों से भारतीय नीति-निर्माण और शासन व्यवस्था की रीढ़ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि साल 2026 में देश के सर्वोच्च प्रशासनिक पद यानी कैबिनेट सचिव से लेकर कई महत्वपूर्ण राज्यों के मुख्य सचिव (Chief Secretary) और केंद्र में सचिव (Secretary) स्तर के दिग्गज अधिकारी रिटायर हो रहे हैं. भारत के वर्तमान कैबिनेट सचिव डॉ. टी. वी. सोमनाथन भी इसी साल सेवानिवृत्त हो रहे हैं. हालांकि, हो सकता है कि इनको एक्सटेंशन मिल जाए. इनसे पहले कैबिनेट सचिव रहे राजीव गौबा को भी एक्सटेंशन मिला था.

जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों के जाने से केंद्र और राज्य सरकारों में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी करनी होगी. ये अफसर बड़े फैसले लेने वाले पदों पर हैं और उनके रिटायरमेंट से सरकारों को नए लोगों को प्रमोट करना पड़ेगा. कुछ को एक्सटेंशन मिल सकता है, लेकिन ज्यादातर 60 साल की उम्र पर रिटायर होंगे. उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तो स्थिति यह है कि एक ही साल में 30 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी विदा रिटायर्ड हो जाएंगे, जिससे शासन की पूरी कार्यप्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है.

साल 2026 में 300 आईएएस होंगे रिटायर्ड

साल 2026 में करीब 300 आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं. ये अधिकारी अलग-अलग राज्यों और बैचों से हैं. इनमें से कई बड़े पदों पर काम कर रहे हैं. इस साल पंजाब से 14, हरियाणा से 13, उत्तर प्रदेश से 31, मध्य प्रदेश से 15, ओडिशा से 12, तमिलनाडु से 13, और AGMUT कैडर से 29 अधिकारी रिटायर होंगे. इन रिटायरमेंट से कई राज्यों में अफसरों की कमी हो सकती है. 20 से ज्यादा आईएएस अफसरों के नाम जो राज्य के चीफ सेक्रेटरी, केंद्र सरकार के सचिव, ज्वाइंट सचिव या एडिशनल सेक्रेटरी जैसे पदों पर हैं.

टी.वी. सोमनाथन तमिलनाडु (1987) कैबिनेट सचिव, भारत सरकार (कार्यकाल समाप्ति)
धर्मेंद्र AGMUT (1989) मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार
अनु गर्ग ओडिशा (1991) मुख्य सचिव, ओडिशा सरकार
अनुराग रस्तोगी हरियाणा (1990) मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार
डोनाल्ड पी. वाहलांग असम-मेघ (1988) मुख्य सचिव, मेघालय सरकार
कामरान रिजवी उत्तर प्रदेश (1991) सचिव, भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार
अभिलक्ष लिखी हरियाणा (1991) सचिव, मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार
टी.के. रामचंद्रन तमिलनाडु (1991) सचिव, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
अलका तिवारी झारखंड (1988) सचिव, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
दीपक कुमार उत्तर प्रदेश (1990) कृषि उत्पादन आयुक्त (APC)/ACS, उत्तर प्रदेश
देवेश चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश (1989) अपर मुख्य सचिव (ACS), उत्तर प्रदेश सरकार
अर्चना अग्रवाल उत्तर प्रदेश (1990) अपर मुख्य सचिव (ACS), उत्तर प्रदेश सरकार
अमित घोष उत्तर प्रदेश (1994) अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), उत्तर प्रदेश सरकार
अनुराग अग्रवाल पंजाब (1990) अपर मुख्य सचिव (ACS), पंजाब सरकार
सर्वजीत सिंह पंजाब (1992) विशेष मुख्य सचिव (खेल), पंजाब सरकार
सुधीर राजपाल हरियाणा (1990) अपर मुख्य सचिव (ACS), हरियाणा सरकार
अरुण कुमार गुप्ता हरियाणा (1992) मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, हरियाणा
मनिंदर कौर द्विवेदी छत्तीसगढ़ (1995) अपर सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
सुधाकर बी. तेलंग महाराष्ट्र (1992) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, महाराष्ट्र सरकार
अनुराग रस्तोगी – चीफ सेक्रेटरी, हरियाणा (जून 2026 में रिटायर)
अरुण कुमार गुप्ता – प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू सीएम, हरियाणा (सितंबर 2026 में रिटायर)
सुधीर राजपाल – एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, हरियाणा
राजा शेखर वुंड्रू – एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, हरियाणा (जुलाई 2026 में रिटायर)
अभिलक्ष लिखी – सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट ऑफ इंडिया (नवंबर 2026 में रिटायर)
डी सुरेश – प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हरियाणा (अगस्त 2026 में रिटायर)
अनुराग जैन – चीफ सेक्रेटरी, मध्य प्रदेश (अगस्त 2026 में रिटायर)
मनोज कुमार दास – चीफ सेक्रेटरी, गुजरात (दिसंबर 2026 में रिटायर)
जेएम बालामुरुहन – एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डिफेंस सर्विसेज, पंजाब (मार्च 2026 में रिटायर)
सरवजीत सिंह – स्पेशल चीफ सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स, पंजाब (जुलाई 2026 में रिटायर)
मनवेश सिंह सिद्धू – सेक्रेटरी लेबर, पंजाब (अक्टूबर 2026 में रिटायर)
अनुराग अग्रवाल – सेंट्रल डेपुटेशन पर, पंजाब (मार्च 2026 में रिटायर, पहले चीफ सेक्रेटरी की रेस में थे)
सीमा जैन – सेंट्रल डेपुटेशन पर, पंजाब (दिसंबर 2026 में रिटायर)
गुरप्रीत सपरा – सेक्रेटरी पर्सनल, पंजाब (जून 2026 में रिटायर)
सुरेश कुमार उमाकांत उमराव – प्रिंसिपल सेक्रेटरी मिनरल रिसोर्सेज एंड एनिमल हस्बैंड्री, मध्य प्रदेश (अगस्त 2026 में रिटायर)
शालिनी राजनीश – चीफ सेक्रेटरी, कर्नाटक
गोविंद मोहन – यूनियन होम सेक्रेटरी (एक्सटेंशन के साथ अगस्त 2026 तक सर्विस)
अतल दुल्लू – चीफ सेक्रेटरी, जम्मू-कश्मीर
मनोज पंत – चीफ सेक्रेटरी, वेस्ट बंगाल (एक्सटेंशन के साथ, लेकिन ओरिजिनल रिटायरमेंट करीब)
विकास शील – चीफ सेक्रेटरी, छत्तीसगढ़
अनुराग जैन – मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश (सेवा विस्तार के साथ 31 Aug 2026 तक)
को विजयानंद – मुख्य सचिव, आंध्र प्रदेश (फरवरी 2026 तक सेवा विस्तार)
जी साई प्रसाद– विशेष मुख्य सचिव CMO, आंध्र प्रदेश (सेवा 2026 तक)
आईएस चहल– (पूर्व ACS, गृह), महाराष्ट्र (रिटायर जनवरी 2026 संभावित)
राजेश अग्रवाल– सचिव, मंत्रालय ऑफ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (रिटायर नवंबर 2026)
सुधीर राजपाल– अतिरिक्त मुख्य सचिव (Health), हरियाणा (रिटायर नवंबर 2026 संभावित)
सुमित मिश्रा – वित्त आयुक्त एवं ACS (Home), हरियाणा (रिटायर जनवरी 2027 – लेकिन सेवा 2026 में सक्रिय)
दीपक कुमर – कृषि उत्पादन आयुक्त (UP) (रिटायर अक्टूबर 2026 अनुमानित)
अर्चना अग्रवाल– ACS, परिवहन (UP) (रिटायर सितंबर 2026)
अमित घोष– ACS, स्वास्थ्य एवं मेडिकल एजुकेशन (UP) (रिटायर दिसंबर 2026)
शैलेंद्र कुमार सिंह – विभाजन आयुक्त, आगरा (रिटायर जनवरी 2026)
एके सिन्हा – IAS (Punjab cadre) (रिटायर जनवरी 2026)
दिलराज सिहं संधावालिया– IAS (Punjab cadre) (रिटायर जनवरी 2026)
अरविंद पाल सिंह संधू – आयुक्त (PWD) (रिटायर फरवरी 2026)
जेएम बालामुरुधन – ACS (Defense Services), Punjab (रिटायर मार्च 2026)
भूपेंद्र सिंह – विशेष सचिव, Power (रिटायर जून 2026)
विमल सेतिया– IAS (Punjab cadre) (रिटायर अप्रैल 2026)
मानवेश सिंह सिद्धू – सचिव, श्रम विभाग (रिटायर अक्टूबर 2026)
सीमा जैन – IAS (Central deputation) (रिटायर दिसंबर 2026)
वीके मीणा– IAS (Punjab cadre) (रिटायर अगस्त 2026)

इस साल सबसे अधिक प्रशासनिक फेरबदल उत्तर प्रदेश कैडर में देखने को मिलेगा. राज्य के करीब 30 से 34 आईएएस अधिकारी 2026 में रिटायर हो रहे हैं. केंद्र सरकार के स्तर पर, कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन का कार्यकाल अगस्त 2026 में समाप्त होने की उम्मीद है. उनके अलावा वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल और भारी उद्योग सचिव कामरान रिजवी जैसे अधिकारियों का जाना नई नियुक्तियों का अवसर लाएगा.

Read Full Article at Source