Last Updated:February 16, 2026, 14:19 IST
सबरीमाला मंदिर के सोने की चोरी मामले में एस. जयश्री ईडी के सामने पेश हुईं. टीडीबी प्रशासन पर रिकॉर्ड में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच जारी है. जयश्री चौथी आरोपी हैं और उन्हें उच्चतम न्यायालय से अंतरिम सुरक्षा मिली हुई थी.

कोच्चि. सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी से जुड़े धनशोधन मामले में ट्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) की पूर्व सचिव एस. जयश्री सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह मामला मुख्य रूप से द्वारपालक (संरक्षक देवता) की मूर्ति से कथित सोने के गायब होने से जुड़ा है, जहां विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच चल रही है. जयश्री चौथी आरोपी हैं और उन्हें उच्चतम न्यायालय से अंतरिम सुरक्षा मिली हुई थी.
ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है. समन मिलने के बाद जयश्री सुबह करीब 10 बजे कोच्चि स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं. इससे पहले ईडी ने टीडीबी के अन्य अधिकारियों जैसे एस. श्रीकुमार और मुरारी बाबू से भी पूछताछ की थी. जांच में मंदिर की कलाकृतियों को 2019 में सोने की परत चढ़वाने (गोल्ड प्लेटिंग) के लिए भेजे जाने के दौरान दस्तावेजों में संशोधन या गड़बड़ी का आरोप है, जिसके समय जयश्री सचिव पद पर थीं.
कब का है मामला
यह घटना 2019 की है, जब सबरीमाला मंदिर की कई प्राचीन कलाकृतियां और द्वारपालक मूर्तियों को सोने की परत चढ़वाने के लिए विशेषज्ञों को सौंपी गई थीं. इसके बाद मूर्तियां वापस आ गयी. वहां पर शक होने पर जांच में पाया गया कि परत चढ़वाने के बाद सोने की मात्रा में कमी आई या कुछ हिस्से गायब हो गए. इस पता चलते ही हड़कंप मच गया. जांच के दौरान टीडीबी प्रशासन की भूमिका संदिग्ध बताई गई, जिसमें सचिव स्तर पर रिकॉर्ड में बदलाव या अनियमितताओं का आरोप लगा. एसआईटी ने इसे चोरी का मामला माना और बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल जोड़कर जांच को आगे बढ़ाया गया. यह पुराना विवाद अब केंद्रीय एजेंसी की निगरानी में है, जहां दस्तावेजों की जांच से साजिश का खुलासा हो सकता है. लगातार इस मामले में पूछताछ चल रही है. सबरीमाला दक्षिण के प्रमुख तीर्थस्थानों में एक है.यहां पर देशभर के लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
About the Author
Sharad Pandeyविशेष संवाददाता
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज...और पढ़ें
Location :
Kochi,Ernakulam,Kerala
First Published :
February 16, 2026, 14:19 IST

1 hour ago
