सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी सारंग लखानी से तय

1 hour ago

Last Updated:February 10, 2026, 14:05 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी नागपुर के जाने-माने उद्योगपति के बेटे सारंग लखानी से तय हो गई है. परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सुप्रिया सुले के बेटे विजय सुले ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रेवती और सारंग की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की.

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी सारंग लखानी से तयZoom

नागपुर के जाने-माने उद्योगपति के बेटे हैं सारंग लखानी.

पुणे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी नागपुर के जाने-माने उद्योगपति के बेटे सारंग लखानी से तय हो गई है. परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सुप्रिया सुले के बेटे विजय सुले ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रेवती और सारंग की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘रेवती और सारंग को ढेर सारी बधाइयां.’ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने भी इसी तस्वीर के साथ बधाई संदेश दिया, जिससे इस खबर की पुष्टि हुई.

रेवती सुले ने मुंबई के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से लोक प्रशासन में मास्टर्स किया है. वे पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं और अब सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखती हैं.

सारंग लखानी नागपुर स्थित ‘विश्वराज ग्रुप’ में कार्यकारी निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं. यह ग्रुप उनके पिता का है और निर्माण, रियल एस्टेट तथा अन्य क्षेत्रों में सक्रिय है. सारंग एक अच्छे बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं और उन्होंने अमेरिका के कोलंबिया बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा पूरी की है.यह रिश्ता राजनीतिक और व्यापारिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है. दोनों परिवारों के बीच यह नाता मजबूत संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है. शादी की तारीख और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी जल्द ही परिवार द्वारा साझा की जाएगी.

वहीं, सुप्रिया सुले के पिता और राकांपा (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार को सोमवार को छाती में संक्रमण होने पर पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर उनकी जांच और इलाज कर रहे हैं. परिवार ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द स्वस्थ होंगे.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज...और पढ़ें

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

February 10, 2026, 14:05 IST

homenation

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी सारंग लखानी से तय

Read Full Article at Source