हैदराबाद के कुतुब शाही मकबरे इतिहास की कई अनकही कहानियाँ अपने भीतर समेटे हुए हैं. इन्हीं में से एक है मिर्जा निजामुद्दीन अहमद का अधूरा मकबरा, जो 400 साल बाद भी बिना गुंबद खड़ा है. यह मकबरा सत्ता संघर्ष का मूक गवाह है, जब उत्तराधिकार की लड़ाई में निजामुद्दीन को हार का सामना करना पड़ा और उनका राजनीतिक पतन हो गया. सत्ता बदलते ही इस शाही ढांचे का निर्माण रोक दिया गया. आज यह अधूरा मकबरा कुतुब शाही वास्तुकला, महत्वाकांक्षा और समय की बेरहमी का प्रतीक बन चुका है.
हैदराबाद का वो मकबरा जिसके सिर पर आज तक नहीं आई छत, सत्ता संघर्ष ने रोक दी शाही कहानी
3 weeks ago
- Homepage
- News in Hindi
- हैदराबाद का वो मकबरा जिसके सिर पर आज तक नहीं आई छत, सत्ता संघर्ष ने रोक दी शाही कहानी


