होली में यूपी, बिहार जाना है, नहीं मिला कंफर्म टिकट, परेशान न हों, ये स्‍पेशल ट्रेनें हैं ना

1 hour ago

Last Updated:February 05, 2026, 10:54 IST

Holi special trains- भारतीय रेलवे होली पर लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच चलेंगी. इन ट्रेनों से यूपी बिहार के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जाने वालों को सुविधा होगी.

होली में यूपी, बिहार जाना है, नहीं मिला कंफर्म टिकट, परेशान न हों,ये ट्रेन हैZoom

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है.

नई दिल्‍ली. होली के मौके पर अगर आप घर जाना चाह रहे हैं और आपका घर यूपी या बिहार में है और अब कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान मत हों. भारतीय रेलवे ऐसे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच चलेंगी. इन ट्रेनों से यूपी बिहार के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जाने वालों को सुविधा होगी.

रेल मंत्रालय के अनुसार लोगों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के अलावा कुछ नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए हैं, ताकि होली के भीड़ में टिकट मिलना आसान हो और भीड़ कम रहे.

कौन-कौन सी हैं ट्रेनें

. 09821/09822 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल. यह साप्ताहिक ट्रेन सोगरिया से शनिवार को रात 11:10 बजे चलेगी और दानापुर से सोमवार को सुबह 1:15 बजे पहुंचेगी, जो 28 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक 2-2 फेरे चलेगी. रास्ते में बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें 22 डिब्बे होंगे – स्लीपर, एसी थर्ड, सेकंड, फर्स्ट और जनरल.

. 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल (जबलपुर होकर)। यह शुक्रवार और सोमवार को रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे चलेगी, और दानापुर से शनिवार-मंगलवार को पहुंचेगी. 27 फरवरी से 3 मार्च तक 2-2 फेरे लगाएगी. नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी आदि स्टेशनों ठहराव होगा. 21 डिब्बों वाली यह ट्रेन भोपाल-जबलपुर इलाके से बिहार जाने वालों को राहत देगी.

. 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल है. दुर्ग से 1 और 2 मार्च को सुबह 10:45 बजे, और हजरत निजामुद्दीन से 2-3 मार्च को चलेगी. रास्ते में रायपुर, उसलापुर, पेंडरा रोड, अन्नुपुर, शहडोल, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा छावनी, मथुरा स्‍टेशन पर रुकेगी. 20 डिब्बों वाली यह ट्रेन छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वालों को राहत देगी.

. 09525/09526 हापा-नाहरलगुन ट्रेन में अतिरिक्त फेरे चलेंगे. हापा से बुधवार को 4 मार्च 2026 से 30 दिसंबर तक और नाहरलगुन से शनिवार को 7 मार्च से 2 जनवरी 2027 तक. चलेगी. यह गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के बीच यात्रा को आसान बनाएगी.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

February 05, 2026, 07:53 IST

homebusiness

होली में यूपी, बिहार जाना है, नहीं मिला कंफर्म टिकट, परेशान न हों,ये ट्रेन है

Read Full Article at Source