'15 हजार सैनिक पोजीशन में...' ट्रंप की वेनेजुएला पर एक और स्ट्राइक की चेतावनी

4 weeks ago

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठवाने के 48 घंटे के भीतर एक और चेतावनी दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर दूसरे संभावित मिलिट्री ऐक्शन की बात कही है. हां, उन्होंने कहा कि अगर अंतरिम नेतृत्व अमेरिका की बात नहीं मानेगा तो एक और स्ट्राइक की जा सकती है. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठवाने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. राष्ट्रपति को उठवाने वाले ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का फोकस वेनेजुएला में सब ठीक-ठाक करने पर है और इसके लिए वह फिर से कार्रवाई करने में हिचकिचाएगा नहीं. उन्होंने कहा कि अगर वे (नया लीडरशिप) ठीक से बर्ताव नहीं करेंगे तो हम वेनेजुएला पर दूसरा हमला करेंगे. आगे यह भी बोले कि अमेरिका एक और ऑपरेशन के लिए तैयार है लेकिन उम्मीद है कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने वेनेजुएला के करीब 15,000 सैनिकों की एक टुकड़ी को प्रेशर बनाने के लिए तैनात कर रखा है. हालांकि तेल से भरपूर देश पर सीधा कंट्रोल करने की अमेरिका की मंशा नहीं दिख रही है. ट्रंप ने दावा किया है कि इस बड़े ऑपरेशन में घायल अमेरिकी सैनिक ठीक हैं. 

ट्रंप ने यह भी ऐलान किया है कि वेनेजुएला में सही समय पर चुनाव होंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

खबर अपडेट हो रही है....

Read Full Article at Source