Last Updated:February 01, 2026, 11:59 IST
Budget Announcement for West Bengal: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश करते हुए पश्चिम बंगाल के लिए बड़े ऐलान किए. बजट में पूरब के डांकोंनी (पश्चिम बंगाल) से पश्चिम के सूरत (गुजरात) तक नई समर्पित फ्रेट कॉरिडोर (Dedicated Freight Corridor) बनाने का प्रस्ताव प्रमुख है, जो पूर्वी और पश्चिमी भारत के बीच माल ढुलाई को तेज और सस्ता बनाएगा.
आयुर्वेद को लेकर वित्त मंत्री ने बड़े ऐलान किए हैं.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का आम बजट (Union Budget 2026-27) पेश करते हुए पश्चिम बंगाल के लिए कई बड़े ऐलान किए. राज्य में विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
बजट में पश्चिम बंगाल के डांकुनी से गुजरात के सूरत तक नई समर्पित फ्रेट कॉरिडोर (Dedicated Freight Corridor) बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, जो पूर्वी और पश्चिमी भारत के बीच माल ढुलाई को तेज और सस्ता बनाएगा. इसके साथ ही अगले पांच साल में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों को परिचालित करने की योजना है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा मिलेगा और पश्चिम बंगाल जैसे नदी-प्रधान राज्य को विशेष लाभ होगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके साथ ही कहा कि भारत का ‘सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ सेमीकंडक्टर के लिए उद्योग-नेतृत्व वाले अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा. सेमीकंडक्टर मिशन की गति का लाभ उठाने के लिए 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग बढ़ाया जाएगा. निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि वस्त्र उद्योग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. खादी वस्त्रों के कारोबार को बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है. एक मेगा टेक्सटाइल हब बनाया जाएगा.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 01, 2026, 11:47 IST
बजट में पश्चिम बंगाल को क्या-क्या मिला? निर्मला सीतारमण ने किए ये बड़े ऐलान

1 hour ago
