Jellyfish UFO: सोवियत युग के दस्तावेजों में खुलासा! रूसी शहर के ऊपर देखा गया था 'जेलीफिश' जैसी UFO

1 hour ago

Jellyfish UFO: सोवियत-युग के दस्तावेजों के खुलने पर एक ऐसे राज से पर्दा उठा है जो आपके होश उड़ा देगा. सामने आए दस्तावेजों में आसमान में दिखने वाली रहस्यमयी चीजों (UFO) का जिक्र है. इसमें 1989 में रूस के नालचिक सिटी के ऊपर दिखे 'जेलीफिश' जैसी दिखने वाले यूएफओ के जिक्र के साथ साथ 1993 में एक कथित अंतरिक्ष यान को मार गिराने का भी दावा किया गया है. हालांकि ये साफ कर दें कि इसमें एलियंस के अस्तित्व का कोई पक्का सबूत या दावा नहीं मिला है.

क्या होता है UFO?
यूएफओ (UFO - Unidentified Flying Object) या अज्ञात उड़ने वाली वस्तु, आसमान में दिखने वाली कोई रहस्मयी वस्तु या घटना जिसको विशेषज्ञ आसानी से पहचान पाने में नाकाम होते हैं या पहचान नहीं पाते हैं. इन्हें अक्सर देसी भाषा में 'उड़न तश्तरी' (Flying Saucers) भी कहा जाता है. ये तेज गति और अजीब रोशनी के लिए जानी जाती है. सोवियत-युग के दस्तावेजों में ऐसी ही एक 'जेलीफिश' जैसी दिखने वाली बड़ी रहस्यमयी वस्तु का जिक्र है जो रूसी शहर के ऊपर मंडराती देखी गई थी जो बाद में गायब हो गई.

कब देखी गई थी ये अजीब वस्तु?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि 1980 के दशक में एक रूसी शहर के ऊपर एक अजीब यूएफओ करीब एक घंटे मंडराता रहा. गवाहों ने इसे 'जेलीफिश' जैसा बताया जिस पर रंग-बिरंगी बदलती रोशनी चमक रही थी. बताया गया कि बात में वो अचानक आसमान में गायब हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: हवाई जहाज से रेस लगा रही ट्रेन! फ्लाइट से रिकॉर्ड किया गया अनोखा नजारा, देखें VIDEO

किसने प्रकाशित किए ये दस्तावेज?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये घटनाएं सोवियत युग के उन दस्तावेजों से निकलकर आई हैं जिन्हें हाल ही में इंग्लिश में ट्रांसलेट कर पत्रकार जॉर्ज नैप ने प्रकाशित किया है. ये दस्तावेज करीब 70 पन्नों का है जिसमें 1970 से 1980 के दशक तक की कई रिपोर्टें शामिल हैं. नैप जॉर्ज का कहना है कि ये दस्तावेज 1990 के दशक की शुरुआत में रूस से बाहर लाए गए थे और अब सार्वजनिक किए गए हैं. इससे ये सामने आता है कि उस समय सोवियत अधिकारी 'असामान्य वायुमंडलीय घटनाओं' की जांच करते थे, लेकिन सार्वजनिक तौर पर एलियंस की बात को खारिज करते थे. 

सार्वजनिक हुए इन दस्तावेजों में जो अजीब बात सामने आई है वो ये है कि 13 फरवरी 1989 को नालचिक शहर के ऊपर एक यूएफओ देखे जाने का जिक्र है. ये देखने में बिल्कुल 'जेलीफिश' जैसा था जो करीब एक घंटे आसमान में मंडराता रहा. कुछ अन्य रिपोर्ट में लोकल लोगों ने आसमान में चमकीली लकीरें देखने और इंसान जैसे अजीब प्राणियो से सामना होने का दावा भी किया. हालांकि इन सभी घटनाओं के बावजूद किसी भी तरह से एलियन की गतिविधि का ठोस सबूत नहीं मिला है. 

यह भी पढ़ें: ऐसे बनाए जाते हैं पीतल के लड्डू गोपाल, वायरल VIDEO में देखें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

1993 की रिपोर्ट में दावा
1993 की एक चर्चित रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूसी सेना ने एक एलियन स्पेसशिप को मार गिराया है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि उस स्पेसशिप में 5 एलियन मौजूद थे जो एक साथ मिलकर एक चमकीला गोला बन गए थे. इस दौरान इनमें से एक तेज रोशनी निकली और पास खड़े 23 सैनिक पत्थर की मूर्तियों में बदल गए थे. कहा जाता है कि इस पूरी घटना में सिर्फ दो ही लोग जिंदा बचे थे और मलबे को मॉस्को के पास एक रहस्यमयी जगह पर लाकर रखा गया. हालांकि आपको बता दें कि इन दावों की आज तक पुष्टि नहीं हुई है उस समय अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने कहा था कि अगर ये सारी बातें सच हैं, तो ये काफी खतरनाक तकनीक का संकेत हो सकता है.

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर बनाने के लिए मीडिया रिपोर्ट्स और सामान्य जानकारियों का सहारा लिया गया है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Read Full Article at Source