Medical Courses: एमबीबीएस के बिना डॉक्टर कैसे बनें? 12वीं के बाद ये कोर्सेस दिलवा देंगे मेडिकल की डिग्री

1 hour ago

Last Updated:February 07, 2026, 13:05 IST

Medical Courses after 12th without NEET: नीट में फेल होने का मतलब मेडिकल करियर का अंत नहीं है. फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, नर्सिंग और लैब टेक्नोलॉजी जैसे कई बेहतरीन कोर्सेज हैं, जिन्हें आप बिना नीट के कर सकते हैं.

MBBS के बिना डॉक्टर कैसे बनें? 12वीं के बाद ये कोर्स दिलवाएंगे मेडिकल डिग्रीZoom

Medical Courses: कुछ मेडिकल कोर्स की पढ़ाई के लिए नीट की अनिवार्यता नहीं है

नई दिल्ली (Medical Courses after 12th without NEET). क्या आप सफेद कोट और गले में स्टेथोस्कोप का सपना देखते हैं लेकिन नीट के कठिन सवालों और कांटे की प्रतिस्पर्धा देखकर घबरा रहे हैं? 12वीं में बायोलॉजी लेने वालों को अकसर डरा दिया जाता है कि नीट नहीं निकलने पर मेडिकल करियर का अंत हो जाएगा. लेकिन जरा रुकिए! हकीकत इससे अलग है. मेडिकल की दुनिया सिर्फ एमबीबीएस तक सीमित नहीं है. कई कोर्सेस में आप बिना नीट के भी डॉक्टर जैसा सम्मान पा सकते हैं.

मेडिकल सर्विस के मॉडर्न दौर में हॉस्पिटल केवल एक डॉक्टर से नहीं, बल्कि पूरी टीम से चलता है. इसमें फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और नर्स की भूमिका लाइफ-सेवर से कम नहीं होती. इन क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए नीट की अग्निपरीक्षा से गुजरने की जरूरत नहीं है. चाहे वह मरीजों को फिर से चलना सिखाने वाली फिजियोथेरेपी हो या दवाओं के रहस्य सुलझाने वाली फार्मेसी, बिना नीट के भी मेडिकल क्षेत्र में चमकने के बहुत अवसर हैं. जानिए 12वीं के बाद बिना नीट के कौन से मेडिकल कोर्स करें.

नीट के बिना मेडिकल कोर्स की लिस्ट

12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद नीट में कम स्कोर होने या मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन नहीं मिल पाने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो एमबीबीएस के अलावा ऐसे कोर्सेस की भी पढ़ाई कर सकते हैं, जिनके लिए नीट स्कोर की जरूरत नहीं है. जानिए ऐसे ही कुछ शानदार विकल्प:

1. फिजियोथेरेपी: बिना दवाओं के इलाज का जादू

बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन है, जो एक्सरसाइज और फिजिकल थेरेपी के जरिए मरीजों को ठीक करना चाहते हैं. यह कोर्स बिना नीट के उपलब्ध है और स्पोर्ट्स टीम्स से लेकर बड़े हॉस्पिटल तक, हर जगह इसकी भारी डिमांड है.

2. फार्मेसी: दवाओं की रिसर्च और निर्माण

अगर आपकी रुचि इस बात में है कि दवाएं कैसे बनती हैं, तो बीफार्मा (B.Pharmacy) आपके लिए है. इसमें एडमिशन के लिए नीट अनिवार्य नहीं है. इसके बाद आप ड्रग इंस्पेक्टर या फार्मासिस्ट के रूप में सरकारी और निजी क्षेत्रों में काम कर सकते हैं.

3. नर्सिंग: सेवा और सम्मान का करियर

नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ है. एएनएम (ANM) और जीएनएम (GNM) जैसे कोर्सेज उन साइंस स्टूडेंट्स के लिए वरदान हैं, जो बिना नीट परीक्षा पास किए जल्द से जल्द मेडिकल प्रोफेशन में कदम रखना चाहते हैं. 12वीं के बाद यह ऑप्शन बेहतरीन है.

4. मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT)

बीएससी एमएलटी कोर्स करके डायग्नोस्टिक एक्सपर्ट बन सकते हैं. इसके बिना डॉक्टर भी बीमारी का पता नहीं लगा सकते. 3 साल के इस कोर्स के बाद आप अपनी लैब खोल सकते हैं या बड़े डायग्नोस्टिक सेंटर्स में काम कर सकते हैं.

5. मनोविज्ञान (Psychology): मन के डॉक्टर

इन दिनों मानसिक स्वास्थ्य यानी मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ी है. नीट यूजी परीक्षा दिए बिना आप साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन कर सकते हैं और स्कूलों, कॉरपोरेट या हॉस्पिटल  में काउंसलर के रूप में करियर बना सकते हैं.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

February 07, 2026, 13:03 IST

homecareer

MBBS के बिना डॉक्टर कैसे बनें? 12वीं के बाद ये कोर्स दिलवाएंगे मेडिकल डिग्री

Read Full Article at Source