Mirzapur Gulab Jamun : मिर्जापुर के इस गुलाब जामुन का जवाब नहीं, 50 साल से कायम इसके स्वाद का जादू

4 weeks ago

X

title=

मिर्जापुर के इस गुलाब जामुन का जवाब नहीं, 50 साल से कायम इसके स्वाद का जादू

arw img

Mirzapur Gulab Jamun Recipe : गुलाब जामुन किसे नहीं पसंद. बात अगर मिर्जापुर स्थित बरकछा के वासुदेव गुलाब जामुन की हो, तो कहने ही क्या. शुद्ध गाय के खोए और देशी तरीके से बने इस गुलाब जामुन का स्वाद निराला है. इनकी दुकान 50 साल से अपने गुलाब जामुन के लिए मशहूर रही है. यहां के गुलाब जामुन का स्वाद लेने के लिए कई राज्यों से लोग आते हैं. नेता हों या अफसर, यहां से गुजरते समय गुलाब जामुन का टेस्ट लिए बिना नहीं जाते. लोकल 18 से बात करते हुए वासुदेव गुलाब जामुन के मालिक रोहित गुप्ता बताते हैं कि गुलाब जामुन बनाने के लिए गाय के खोए और मैदा का यूज करते हैं. मुलायम रखने के लिए हल्का सोडा मिलाया जाता है. चीनी और पानी से चाशनी तैयार की जाती है. करीब 50 साल से इसी तरह यहां गुलाब जामुन बनाए जा रहे हैं. 12 रुपये का एक पीस और 140 रुपये किलो के दर से बिकता है.

Read Full Article at Source