Pariksha Pe Charcha 2026: जब पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर एक नेता ने कहा-...आप 75 साल के हो गए...फ‍िर मोदी ने क्‍या दिया जवाब?

1 hour ago

Last Updated:February 06, 2026, 11:44 IST

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने एक दिलचस्‍प बात बताई. जब उनसे एक बच्‍चे ने बताया कि आपके जन्‍मदिन वाले दिन ही उसका भी बर्थ डे आता है इस पर पीएम मोदी ने एक नेता जिक्र करते हुए पूरा वाक्‍या सुनाया. उन्‍होंने बताया कि कैसे किसी ने उन्‍हें फोन करके जन्‍मदिन की बधाई दी और कहा कि बधाई हो आप 75 साल के हो गए..फ‍िर मोदी ने उनसे कहा कि अभी 25 बचे हैं. इस पर खूब ठहाके लगे.

मोदी के जन्‍मदिन पर एक नेता ने कहा- आप 75 साल के हो गए, फ‍िर PM ने क्‍या कहा?Zoom

Pariksha Pe Charcha 2026, pariksha pe charcha, PM Modi, pm narendra modi: पीएम मोदी ने की परीक्षा पे चर्चा.

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्‍चों को कई सारे मंत दिए इस दरम्‍यिान उन्‍होंने एक किस्‍सा भी सुनाया जब उनसे एक बच्‍चे ने कहा कि आपके जन्‍मदिन के दिन ही मेरा भी बर्थ डे आता है और उनसे जिंदगी जीने को लेकर सवाल पूछा जिसके जवाब में पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि अभी जब 17 सितंबर को मेरा जन्‍मदिन था उसदिन एक नेता ने मुझे फोन किया और जन्‍मदिन की बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि बधाई हो आप 75 साल के हो गए तो मैंने उन्‍से कहा कि अभी 25 बाकी हैं.यह जवाब सुनते ही बच्‍चे हंस पडे और मोदी भी हंसने लगे.पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा.पीएम मोदी ने बच्‍चों से कहा कि मैं जो बीत गया उसकी गिनती नहीं करता.जो बीता है उसकी गिनती में समय बर्बाद न करें. जो बचा है उसे जीने में समय लगाएं. आपको अपना जीवन सीमित नहीं करना है मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप जिंदगी को सबसे ज्‍यादा उत्‍तम बनाने पर ध्‍यान लगाएं.जीवन को श्रेष्‍ठ बनाएं. आपको अपना पूरा जीवन शानदार तैयार करना है और शिक्षा इसका एक सशक्‍त माध्‍यम है.इसी माध्‍यम से जीवन को तैयार करना है.

Pariksha Pe Charcha 2026: मैं पीएम बन गया लेकिन..

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में गुजरात से आई छात्रा सानवी ने पीएम से परीक्षा पैटर्न को लेकर सवाल किया.सानवी ने पीएम से पूछा कि शिक्षकों से लेकर पैरेंट्स तक एग्जाम पैटर्न को लेकर अलग-अलग राय देते हैं.ऐसे में क्या करें समझ नहीं आता है? इस पर पीएम मोदी ने अपना उदाहरण देते हुए कि मैं
प्रधानमंत्री बन गया न,तो भी कोई बताता है कि ऐसा करो, कोई बताता है कि वैसा करो. उन्हें भी अलग-अलग लोग राय देते रहते हैं.इसकी चिंता छोडनी होगी, लेकिन आपको पहले अपने एग्जाम के पैटर्न को समझने की कोशिश करनी होगी लेकिन किसी के कहने पर न जाएं बल्कि अपने अनुभव से पैटर्न को समझें.इसके बाद खुद तय करें कि परीक्षा का कौन सा पैटर्न आपके लिए सही है.उन्‍होंने परीक्षा पे चर्चा के बारे में बताया कि इसी का पैटर्न बदलता रहता है.उन्होंने भी परीक्षा पे चर्चा के पैटर्न को हर साल बदलने की कोशिश की और इस साल अलग-अलग शहरों में जाकर परीक्षा पे चर्चा की.पीएम मोदी ने एक और मिसाल देते हुए कहा कि घर में सब एक टेबल पर बैठते हैं तो सबके खाने का पैटर्न अलग अलग होता है पहले कोई रोटी से शुरू करता है कोई किसी और चीज से खाने की शुरूआत करता है इसलिए इसे अपने हिसाब से अपनाएं.

शिक्षा को बोझ न बनाएं

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्‍चों से कहा कि शिक्षा को बोझ नहीं बनाना चाहिए बल्कि हमें उसमें पूरे मनोयोग से जुटना चाहिए.इसमें हमारा टोटल इंवाल्‍वमेंट होना चाहिए. अगर ऐसा नही है तो आधी आधूरी शिक्षा ठीक नही है.कुछ समय के लिए ही मार्क्‍स का महत्‍व है इसलिए हम अपने मन को नंबर मार्क्‍स से जोडने की बजाय मेरा जीवन कहां पहुंचा इस पर समय लगाएं. खुद को कसते रहना चाहिए. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन को संबोधित कर रहे थे.इस दौरान वह सुबह 10 बजे से पीएम मोदी स्टूडेंट्स से बातचीत कर रहे थे. PPC 2026 में वह छात्रों को परीक्षा से संबंधित तनाव से निपटने की समस्या का तरीका बताते हैं.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व ...और पढ़ें

First Published :

February 06, 2026, 11:44 IST

homecareer

मोदी के जन्‍मदिन पर एक नेता ने कहा- आप 75 साल के हो गए, फ‍िर PM ने क्‍या कहा?

Read Full Article at Source