Parliament Budget Session LIVE: संसद में आज भी आमने-सामने सत्‍ता पक्ष और विपक्ष, लोकसभा में रोकनी पड़ी कार्यवाही

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

संसद में आज भी आमने-सामने सत्‍ता पक्ष और विपक्ष, लोकसभा स्‍थगित

Last Updated:February 12, 2026, 11:18 IST

Parliament Budget Session LIVE: संसद का इस बार का बजट अभी तक काफी हंगामेदार रहा है. बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेनाध्‍यक्ष जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का जिक्र कर विवाद पैदा कर दिया. सत्‍ता पक्ष की तरफ से इसको लेकर तीखी प्र‍ितिक्रिया व्‍यक्‍त की गई.

संसद में आज भी आमने-सामने सत्‍ता पक्ष और विपक्ष, लोकसभा स्‍थगितZoom

Parliament Budget Session LIVE: संसद में गुरुवार 12 फरवरी को भी पक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस होने के आसार हैं. (फोटो: PTI)

Parliament Budget Session LIVE: केंद्रीय संसदीय राज्‍य मंत्री किरेण रिजीजू ने एक वीडियो जारी कर विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है. संसद परिसर में अनुशासन और मर्यादा को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में जबरन प्रवेश किया, उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ धमकी भरे बयान दिए. बीजेपी का कहना है कि इस दौरान एक कांग्रेस सांसद ने अवैध रूप से वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी संसद में बहस और चर्चा की लोकतांत्रिक परंपरा में विश्वास करती है और किसी भी प्रकार की शारीरिक धमकी या दबाव की राजनीति को बढ़ावा नहीं देती. बयान में यह भी कहा गया कि कांग्रेस सांसदों के व्यवहार से संसदीय गरिमा को ठेस पहुंची है और यह संसदीय मर्यादाओं का गंभीर उल्लंघन है.

विपक्ष पर गंभीर आरोप

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि अगर उस समय पार्टी ने अपने सांसदों, विशेषकर महिला सांसदों को संयम बरतने के लिए नहीं रोका होता तो स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो सकती थी और संसद परिसर में अप्रिय दृश्य सामने आ सकता था. पार्टी ने दावा किया कि उसने संसद की गरिमा और संस्था की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए जिम्मेदार रवैया अपनाया. विवाद की जड़ में कांग्रेस सांसदों का वह कथित वीडियो क्लिप बताया जा रहा है, जिसे अवैध रूप से रिकॉर्ड किया गया करार दिया है. पार्टी का कहना है कि यह वीडियो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे संसद जैसे संवैधानिक संस्थान की गरिमा भी प्रभावित होती है. बीजेपी ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

टकराव जारी

कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि सांसदों ने संसदीय मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की थी और लगाए गए आरोप एकतरफा हैं. कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि सरकार असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर आरोप मढ़ रही है. संसद में हाल के दिनों में बढ़ते टकराव और तीखी बयानबाजी के बीच यह घटना दोनों पक्षों के बीच तनाव को और गहरा कर सकती है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे विवाद न केवल संसद की कार्यवाही को प्रभावित करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद की परंपरा पर भी सवाल खड़े करते हैं.

घटनाक्रम की समीक्षा

इस बीच संसदीय कार्य मंत्रालय और लोकसभा सचिवालय की ओर से घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित सांसदों के खिलाफ आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल, यह मामला संसद की गरिमा, सांसदों के आचरण और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा से जुड़े बड़े सवाल खड़े कर रहा है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि दोनों पक्ष इस मुद्दे पर किस तरह का रुख अपनाते हैं और क्या संसद के भीतर संवाद और संयम की परंपरा बहाल हो पाती है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 12, 2026, 11:18 IST

Read Full Article at Source