कांग्रेस सांसद शशि थरूर के लिए बुधवार 4 फरवरी का दिन 'बैड डे' की तरह रहा. संसद की सीढ़ियों पर फोन से बात करते हुए वह अचानक गिर गए. अखिलेश यादव बगल में खड़े बात कर रहे थे. उन्होंने झट से थरूर को उठाया. कुछ देर बाद बेटे के लिए बुरी खबर आई. वाशिंगटन पोस्ट में हुई बड़ी छंटनी की चपेट में थरूर के बेटे ईशान थरूर भी आए हैं.
बुधवार को दिन में संसद परिसर में सीढ़ियों पर खड़े थरूर अचानक गिर गए थे. वीडियो भी वायरल था. बाद में उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जिस दीये को, तूफां में जलना होगा. उसे, संभल-संभल के चलना होगा... कुछ देर बाद उनके बेटे ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए मायूसी भरी खबर साझा की. ईशान थरूर ने लिखा- एक बुरा दिन. दरअसल, वाशिंगटन पोस्ट ने बड़े पैमाने पर छंटनी की है, उसमें थरूर के बेटे भी शामिल हैं.
A bad day pic.twitter.com/cIX8rIjJPu
— Ishaan Tharoor (@ishaantharoor) February 4, 2026
ईशान ने अपने खाली ऑफिस की तस्वीर शेयर की है. सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए खेद और दुख जता रहे हैं. ईशान थरूर समेत वाशिंगटन पोस्ट के कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाले मैसेज लिखे हैं. दुनिया के बड़े मीडिया संगठनों में से एक ने बुधवार को बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की. इसके दायरे में इंटरनेशनल रिपोर्टिंग और स्पोर्ट्स डेस्क के लोग आए हैं.
बहुत दुख हो रहा...
सोशल मीडिया पोस्ट में ईशान थरूर ने कहा कि नौकरी से निकाले जाने पर उन्हें बहुत दुख हुआ है. उन्होंने अपने उन साथियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की, जो लेऑफ के शिकार हुए हैं. उन्होंने लिखा, 'आज मुझे वाशिंगटन पोस्ट से निकाल दिया गया है, साथ ही ज्यादातर इंटरनेशनल स्टाफ और मेरे कई अन्य शानदार सहकर्मियों को भी. मुझे अपने न्यूज रूम और खासकर उन बेहतरीन पत्रकारों के लिए बहुत दुख हो रहा है जिन्होंने पोस्ट के लिए इंटरनेशनल लेवल पर काम किया - वे एडिटर और रिपोर्टर... लगभग 12 साल से मेरे दोस्त और सहयोगी रहे हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी.'
जिस दीये को, तूफां में जलना होगा
उसे, संभल-संभल के चलना होगा
I am okay pic.twitter.com/YdGdtItQ9T
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 4, 2026
ईशान थरूर ने आगे कहा कि रीडर्स को वैश्विक मामले समझने के लिए 2017 में वर्ल्डव्यू कॉलम शुरू करना सम्मान की बात थी. उन आधे मिलियन सब्सक्राइबरस का शुक्रिया जिन्होंने मेरे काम को पसंद किया.

1 hour ago
